चंडीगढ़ शहर में शिवलिक पर्वत श्रृंखला पर स्थित सुखना झील एक सुरम्य जगह है। यह मानव निर्मित झील करीब 3 किमी तक फैला हुआ है। इसका निर्माण 1958 में शिवलिक पहाड़ी से नीचे आने वाले पानी पर बांध बनाकर किया गया था। इस झील का प्राकृतिक सौंदर्य बड़ी संख्या में पैदल चलने वालों, फोटोग्राफरों और पेंटरों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
सुखना झील में एशियन रोइंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता था। एशिया के सबसे लंबे रोइंग और याटिंग चैनल के रूप में भी इस झील की प्रसिद्धि है। यह झील स्कीइंग, सर्फिंग और स्कलिंग जैसे अन्य वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी काफी लोकप्रिय है।
ठंड के दौरान यहां विदेशी प्रवासी पक्षियां भी बड़ी संख्या में आते हैं, जिससे यह बर्डवाचिंग के लिए भी एक आदर्श स्थान बन जाता है। झील के निर्मल वातावरण में आप पिकनिक, बोटिंग और मेडिटेशन के लिए जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications