केसरिया में विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 1998 में इसकी खोज की थी। यह स्तूप 104 फीट ऊंचा है और यह जावा के बोरबोडोर स्तूप से भी ज्यादा बड़ा है। पहले ऐसा कहा जाता था कि यह 150 फीट ऊंचा था, पर 1934 में आए भूकंप के कारण इसकी ऊंचाई 104 फीट रह गई। स्तूप में आप बौद्ध शैली की वास्तुशिल्प देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications