आनाइरंगल, एक पर्यटन स्थल है जो मुन्नार से 22 किमी. की दूरी पर स्थित है जो अपने चाय के बागानों, बांध और झील के कारण जाना जाता है। आनाइरंगल,झील और बांध, पर्यटकों को यहां के सबसे सुंदर और रोमांचक नजारे के कारण लुभाता है जब हाथियों के झुंड के झुंड अपनी प्यास बुझाने के लिए झील पर आते हैं और क्रीड़ा करते हैं।
दूर - दूर तक फैले जंगल और चाय के विस्तृत बागान, इस क्षेत्र के चारों तरफ स्थित हैं। यहां का अन्य आकर्षण केंद्र टाटा टी बागान है जो पर्यटकों को यहां आकर चाय की पत्तियों की सुंगध का आनंद उठाने का मौका प्रदान करता है। पोत्तनमड, आनाइरंगल के करीब स्थित है और यह दूर फैले इन दोनों क्षेत्रों को कवर करने में समर्थ है।
चाय के पौधों की फैली हरी चादर, चक्करदार सड़कें और हमेशा हरे - भरे रहने वाले जंगल इस लोकेशन को और भी परफेक्ट घूमने लायक स्थान बना देते हैं। इस क्षेत्र में छुट्टियां बिताने की सुविधाओं सहित कई रिसॉर्ट हैं। जो लोग एक या दो दिन के लिए दैनिक दिनचर्या से दूर जाकर तरोताजा होना चाहते हैं तो ऐसे रिसॉर्ट काफी अच्छे होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications