ईको प्वाइंट, मुन्नार शहर से 13 किमी. की दूरी पर स्थित है जो युवाओं के बीच एक लोकप्रिय स्थान है। लगभग हर हिल स्टेशन पर एक ईको प्वाइंट होता है और मुन्नार का ईको प्वाइंट एक सुरम्य नदी के किनारे पर स्थित है। इस ईको प्वाइंट से पर्यटक तेजी से आवाज लगाते हैं जो उन्हे जलाशय से वापस होते हुए दुबारा सुनाई देती है, वापस सुनाई देने वाली यह आवाज तेजी से गूंजते हुए कानों में पड़ती है।
धुंध भरा वातावरण और मखमली ढ़लान वाली झील, ईको प्वाइंट को पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बना देती है। झील के किनारे पर हल्की चहल कदमी और प्रकृति की सैर, इस जगह की मुख्य गतिविधि है। चाय के बागानों और मसालों के पेड़ों से घिरी यह जगह ट्रैकर्स को नेचर के साथ और एडवेंचरस टाइम बिताने के लिए आमंत्रित करती है।
यहां की हरी - भरी घास के मैदानों और कई बाहरी गतिविधियों के कारण, ईको प्वाइंट एक साहसिक गंतव्य स्थल के रूप में भी जाना जाता है। फोटोग्राफर इस जगह को एक सच्चा स्वर्ग मानते हैं क्यूंकि वह यहां आकर शांति के साथ प्रकृति के हसीन पलों को कैद कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications