राजामाला, मुन्नार के हिल स्टेशन से कुल 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह जगह, नीलगिरि तहर के प्राकृतिक आवास के रूप में विख्यात है। रिपोर्टों के अनुसार, एराविकुलम - राजामाला क्षेत्र में दुनिया की आधी तहर आबादी निवास करती है। राजामाला में भ्रमण करने की यह लुप्तप्राय प्रजाति, एक खास वजह है लेकिन राजामाला के आकर्षण का अंत यही नहीं है, इसके अलावा भी यहां काफी कुछ घूमने और देखने लायक है।
यह स्थान, सुरम्य सौंदर्य से भरा और चारों तरफ पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं से िघरा हुआ है। हरी वनस्पतियों के लंबे मैदान, घास के बड़े - बड़े मैदान और ब्रुक्स, राजामाला को पर्यटकों और ट्रैकर्स के लिए खास बनाते हैं। यह जगह, समुद्र स्तर से 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो फैमिली टूर, पिकनिक और हनीमून के लिए आर्दश स्थल है।
हालांकि लोग मुख्य रूप से यहां की सैर नीलगिरि तहर की एक झलक पाने के लिए करते हैं लेकिन साथ ही कई रोचक गतिविधियों जैसे - रॉक क्लाइम्बिंग, पर्वतारोहण और ट्रैकिंग आदि में भी रूचि रखने वाले पर्यटक भी पर्याप्त संख्या में यहां की साहसिक सैर के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications