Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मुठाठी

मुठाठी - कावेरी नदी के समानांतर

11

मुठाठी, कर्नाटक के मंड्या जि़ले में एक गाँव है जो बंगलोर से 90 कि.मी. की दूरी पर है। एक किंवदंती इस स्थान को भारतीय महापुराण रामायण से जोड़ती है। यहाँ एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है जिसे हनुमंथार्या मंदिर कहते हैं। मुठाठी एक सुंदर व छोटा सा गाँव है जहाँ चट्टानों के बीच से कावेरी नदी बहती है। पहाडि़यों व घने जंगलों से घिरा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वप्न के सच होने जैसा है। घूमने के स्‍थान - आस पास के पर्यटक स्थल

आप यहाँ हरिगोल (एक प्रकार की नाव) की सवारी कर सकते हैं चूँकि यह कावेरी नदी पर बेहद प्रसिद्ध है। मुठाठी, कावेरी वन्यजीव अभयारण्य के निकट स्थित है तथा पहाड़ों, घाटियों व जलधाराओं के बीच बसे यहाँ के वन विविध प्रकार के वन्यजीवों के लिए निवास स्थान है। सांभर, चीतल, जंगली बैल, विषाल गिलहरी, चीता, तेंदुआ, भालू व जंगली कुत्तें इन जंगलों में काफी हैं।

भीमेष्वरी के निकट स्थित मुठाठी में ट्रैकिंग के लिए  काफी स्थान है। वास्तव में, बहुत तेजी से यह एक पसंदीदा ट्रैकिंग स्थल बनता जा रहा है। वनों के बीच से गुज़रने वाले इन ट्रैकिंग स्थलों पर जाने के लिए आपको वन विभाग से इजाज़त लेनी होगी। मुठाठी के निकट समुद्रतल से लगभग 1125 मी. ऊपर सोलीगेर पहाडि़यों से आसपास के क्षेत्र का नज़ारा देखा जा सकता है।

कुछ ऐसे ट्रैकिंग स्थल भी हैं जो आपको अभयारण्य से होते हुए भीमेष्वरी तथा संगम जैसे स्थानों पर ले जाते हैं। मुठाठी एक बेहद सुंदर गाँव है, जो अपने मनोरम दृष्यों, नदियों व ट्रैकिंग गतिविधियों के चलते बंगलोर के निवासियों के लिए तेजी से उभरता एक पिकनिक स्थल है।

 

मुठाठी इसलिए है प्रसिद्ध

मुठाठी मौसम

घूमने का सही मौसम मुठाठी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मुठाठी

  • सड़क मार्ग
    बंगलोर से सथनूर के लिए क.रा.स.प.नि. (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसें व निजी बसें उपलब्ध हैं। सथनूर पहुँच कर यात्री मुठाठी के लिए निजी बसें ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मुठाठी में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। लगभग 14कि.मी. की दूरी पर स्थित बंगलोर जंक्‍शन मुठाठी से निकटतम रेलवे स्टेशन है। बंगलोर का शाही रेलवे स्टेशन से मुंबई, चेन्नई, कोलकाता व दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी ट्रैने मिल जातीं हैं। यात्री यहाँ से मुठाठी पहुँचने के लिए टैक्सी अथवा बस सेवा ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    लगभग 14कि.मी. की दूरी पर स्थित बंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा मुठाठी से निकटतम हवाईअड्डा है। यहां से घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानें भरी जातीं हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Apr,Wed
Check Out
02 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu

Near by City