Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मैसूर » आकर्षण » जगनमोहन महल

जगनमोहन महल, मैसूर

133

जगनमोहन महल का शुमार शहर के सबसे पुराने भवनों में कया जाता है। अगर आप मैसूर में हैं तो यह महल महल घूमने की कोशिश जरूर करें। इस महल का निर्माण मैसूर के राजाओं द्वारा 1961 में किया गया था। 1897 में जब पुराना लकड़ी का महल आग में जलकर नष्ट हो गया तो मुख्य महल के निर्माण होने तक जगनमोहन महल शाही परिवारों का निवास स्थान भी रहा।

1902 में कृष्णराजा वुडेयार चतुर्थ ने महल को अपने कमान में ले लिया और इस मौके पर आयोजित एक समारोह में तत्कालीन वाइसराय और गवर्नर जेनरल ऑफ इंडिया लॉर्ड कजर्न ने भी शिरकत की थी। पर्यटक महल में शादी के पवेलियन को भी देख सकते हैं, जिसे कृष्णराजा वुडेयार चतुर्थ की शादी के दौरान बनवाया गया था। इस पवेलियन को दरबार हाल के नाम से भी जाना जाता है और इसकी प्रसिद्धी इस बात को लेकर है कि कृष्णराजा वुडेयार चतुर्थ यहां अपना जन्मदिन मनाया करते थे।

इस हॉल का प्रयोग संगीत उत्सव, नाटक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ मैसूर युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के लिए भी किया जाता था। आज इस महल का प्रयोग दशहरा त्योहार के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और समारोह के लिए किया जाता है। महल में दो विशाल लकड़ी के दरवाजे हैं, जिसमें भगवान विष्णु के दसावतार की नक्काशी के साथ-साथ मैसूर के राजाओं की पेंटिंग और हस्तशिल्प बने हुए हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed