सौंदर्यराजा पेरूमल मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है जो नागापट्टिनम के मध्य में स्थित है। यह मंदिर भगवान् सौंदर्यराजा को समर्पित है जो भगवान् विष्णु के अवतार हैं। इस मंदिर में स्थित मूर्तियों पर सोने और पन्ने का आवरण है। यह मंदिर काफ़ी प्राचीन है और इसका अपना एक समृद्ध इतिहास है।
इस मंदिर के परिसर में सापों के देवता आदिशेष और उनकी पत्नी की मूर्तियाँ रखी गई हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर 70 फीट उंचा राजागोपुरम है जिसके साथ चार स्तंभों द्वारा स्थित एक मंडपम है। पवित्र पानी का स्रोत, सौंदर्य पुष्करअंज और वसंत मंडपम इस स्थान के कुछ अन्य आकर्षण हैं। यह मंदिर अपने इतिहास और वास्तुकला के लिए बहुत प्रसिद्ध है। भगवान् विष्णु के भक्तों को यहाँ अवश्य आना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications