नग्गर कैसल, एक प्राचीन शाही किला है जो लगभग 500 साल पुराना है। पर्यटकों के बीच फेमस यह स्थल मनाली से मात्र 21 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस मध्ययुगीन किले का निर्माण 1460 ई. के लगभग कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह ने करवाया था।
पहले यह राजा का घर हुआ करता था लेकिन राजा प्रथा का अन्त होने के बाद 1978 में इस किले को एक होटल में बदल दिया गया। इस किले को पत्थ और लकड़ी से सुंदर तरीके से बनाया गया है।
यह किला व्यास नदी के तट पर बना हुआ है। इस किले के परिसर में देखने के लिए अन्य आकर्ष और दर्शनीय स्थल भी है जैसे - मंदिर, आर्ट गैलरी आदि। बालीवुड फिल्म जब वी मेट का गाना इसी किले में फिल्माया गया था।



Click it and Unblock the Notifications