Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नागूर

नागूर पर्यटन – एक तीर्थस्थान

11

नागूर शहर तमिलनाडु के नागापट्टनम जिले में स्थित है। यह शहर बंगाल की खाड़ी के निकट स्थित है और नागापट्टनम शहर के उत्तर में 4 किमी की दूरी पर है और दक्षिण में करैकल से 16 किमी की दूरी पर है। चीनी यात्री ह्वेनसांग द्वारा अपनी पुस्तक में इस स्थान का उल्लेख बुद्ध विहार के रूप में किया गया है। 690 ई0 से 728 ई0 तक पल्लव वंश के शासक राजासिंहा द्वारा शासित रहा।

नागूर और इसके आसपास के पर्यटक स्थल

शहर का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध नागूर दरगाह है और इसी दरगाह के कारण नागूर को तार्थस्थान माना जाता है। यह इस्लामिक तीर्थ मीरन साहिब अब्दुल कादिर शाहुल हमीद बादशाह को समर्पित है। येजहू लेब्बई जामा मस्जिद, फातिमा जामिया मस्जिद और थीरू पल्ली मस्जिद नागूर की कुछ प्रसिद्ध मस्जिदें हैं। शहर का एक और आकर्षण सीरालम्मन मन्दिर है जो नागूरपत्तिनाचेरी गाँव (मछुआरों का एक गाँव) में स्थित है और नागूर रेलवे स्टेशन के निकट है।

हर साल सीरालम्मन महोत्सव को मन्दिर में 10 दिनों के लिये आयोजित किया जाता है। यात्री नागूर में अक्टूबर और नवम्बर में आयोजित होने वाले कन्धूरी उत्सव में भी भाग ले सकते हैं। मरियम्मन मन्दिर, भगवान अंजनेय मन्दिर, भगवान शिव मन्दिर और पेरूमल कोइल शहर के प्रसिद्ध मन्दिरों में शामिल हैं।

मन्दिरों, मस्जिदों और तीर्थों के अलावा शहर में एक समुद्र तट भी है जो पर्यटन और खेलकूद की गतिविधियों के लिये जाना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से सभी धर्मों के लोग साल भर इन स्थानों में घूमने के लिये नागूर आते हैं।

नागूर कैसे पहुँचें

नागूर तमिलनाडु के कई शहरों से रेल, सड़क तथा वायुमार्गों से जुड़ा है। शहर के रेलवे स्टेशन से चन्नई और त्रिची के लिये नियमित गाड़ियाँ हैं। नागूर के लिये चेन्नई और त्रिची हवाईअड्डे ही निकटतम हैं।

नागूर मौसम

शहर समुद्र तट के निकट है इसलियें यहाँ समुद्रतटीय प्रकार का मौसम पाया जाता है।

 

नागूर इसलिए है प्रसिद्ध

नागूर मौसम

घूमने का सही मौसम नागूर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नागूर

  • सड़क मार्ग
    नागूर में बसे सेवायें काफी अच्छी हैं क्योंकि यह शहर तमिलनाडु के साथ-साथ कर्नाटक, केरल और आन्ध्रप्रदेश के शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा है। यात्री नागूर से कन्याकुमारी, त्रिची, चेन्नई, तंजावूर, त्रिवेन्द्रम, मदुरै तथा पाण्डिचेरी के लिये देनिक बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। नागूर से दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों के लिये डीलक्स पर्यटक बस सेवायें भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    नागपत्तिनम नागूर के लिये निकटतम रेलवेस्टेशन है जो शहर से 5 किमी की दूरी पर है। यह रेलवे स्टेशन त्रिची और चेन्नई के माध्यम से भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नागूर के लिये निकटतम हवाईअड्डा शहर से 140 किमी की दूरी पर त्रिची हवाईअड्डा है। यह चेन्नई हवाईअड्डे से नियमित उड़ानों के द्वारा जुड़ा हुआ है। नागूर से चेन्नई हवाईअड्डे की दूरी लगभग 300 किमी है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Apr,Wed
Check Out
02 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu