नागूर दरगाह विश्वप्रसिद्ध दरगाह है जो दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में स्थित है। इस दरगाह को देश के साथ साथ पूरे विश्व भर में सबसे पवित्र दरगाहों में से एक माना जाता है। हज़रत सैय्यद शाहुल कादिर ही वो शख्सियत हैं जिनके कारण इस दरगाह का महत्व है। दरगाह तंजावूर से बहुत दूर नहीं है।
यह तंजावूर से अठ्हत्तर किमी की दूरी पर है। इसके अलावा जो लोग राज्य की राजधानी चेन्नई से आना चाहते हैं उन्हें पाँच घण्टे की यात्रा करनी पड़ती है। मस्जिद पाँच सौ साल से अधिक पुराना है और दक्षिणी स्थापत्य शैली में बना है। यह क्षेत्र के सभी हिन्दू मन्दिरों से मिलता जुलता है।
दरगाह पाँच एकड़ के क्षेत्र में फैला है और सोलहवीं शताब्दी के सन्त नागूर अन्दावर को समर्पित है। नागूर अन्दावर को विश्वभर में कादिर अली के रूप में जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications