जैस कि नाम से पता चलता है यह मंदिर हिंदू भगवान हनुमान को समर्पित है। नारनौल – सिंघाना रोड़ पर स्थित इस मंदिर के आसपास का दृश्य सुहावना है और यह चारों ओर से पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है। अरावली की पहाड़ियों पर भगवान हनुमान की मूर्ति का प्रभुत्व दिखाई देता है। वे लोग जो इस मंदिर में आते हैं वे धौसी पहाड़ी का भ्रमण भी कर सकते हैं जो वास्तव में एक विलुप्त ज्वालामुखी है जिसमें एक झील भी है।



Click it and Unblock the Notifications