Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नाथद्वार

नाथद्वारा - छोटे प्रभु की भूमि

14

नाथद्वार जिसे "मेवाड़ का अपोलो" भी कहा जाता है, राजस्थान के उदयपुर में बनास नदी के किनारे स्थित है।

कला और प्राचीन कलाकृति का साम्राज्य

यह टाउन अपने पिछवाई पेंटिंग और रंगीन टेराकोटा उत्पाद के लिए मशहूर है। इस क्षेत्र का चित्रकला उद्योग करीबन 2000 साल पुराना है। सभी आर्ट फॉर्म में "मीना वर्क" इस क्षेत्र का सबसे मशहूर आकर्षण है। यहाँ पर आने वाले पर्यटक यहाँ से एथनिक दस्तकारी ले जा सकते हैं।

प्राचीन काल के मंदिर

कला का जन्नत होने के साथ साथ, नाथद्वार को धार्मिक जगह भी माना जाता है जो हिन्दू धर्म के भगवान कृष्ण और विष्णु और उनके कई अवतारों को समर्पित है। नाथद्वार जा रहे पर्यटकों को यहाँ के द्वारकाधीश मंदिर जाने की सलाह दी जाती है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर भगवान की लाल पत्थर से बनी मूर्ती के लिए मशहूर है। श्रीनाथजी मंदिर भी यहाँ का मशहूर धार्मिक स्थल है। इस स्थल पर भगवान की प्रतिमा को केवल एक मार्बल के टुकड़े को तराश कर बनाया गया है।

एकलिंगजी मंदिर, जो भगवान शिव को समर्पित है, इस क्षेत्र का सबसे ज्यादा जाया जाने वाला धार्मिक स्थल है। इस मंदिर की प्राचीन मूर्ती 15वीं शताब्दी में बनायी गयी थी। सोमवार को यहाँ कई श्रद्धालू आते हैं क्योंकि भगवान के लिए विशेष पूजा का आयोजन होता है। इस क्षेत्र के कुछ और पर्यटन स्थल हैं: राजसमन्द, साहित्य मंडल पुस्तकालय और सांवरिया सेठ।

नाथद्वार कैसे पहुंचें

नाथद्वार हवाईयात्रा, रेलयात्रा और रोड के द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस क्षेत्र से नजदीकी हवाईअड्डा महाराणा प्रताप हवाईअड्डा या उदयपुर का डबोक हवाईअड्डा है। विदेशी पर्यटक यहाँ पर दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से आसानी से पहुँच सकते हैं। यहाँ उदयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन ले कर भी पहुंचा जा सकता है। नाथद्वार के लिए हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन दोनों से ही कैब उपलब्ध है। अहमदाबाद, उदयपुर, पुष्कर, दिल्ली, अजमेर और जयपुर से नाथद्वार के लिए बसें भी मिलती हैं।

नाथद्वार में पूरे साल तीव्र मौसम रहता है। यहाँ जाने का सबसे उचित समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता है। पर्यटक यहाँ जाने के लिए जुलाई से सितम्बर के बीच भी छोटे दौरे की योजना बना सकते हैं।

 

नाथद्वार इसलिए है प्रसिद्ध

नाथद्वार मौसम

घूमने का सही मौसम नाथद्वार

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नाथद्वार

  • सड़क मार्ग
    पर्यटक अहमदाबाद, उदयपुर, पुष्कर, दिल्ली, अजमेर और जयपुर से आरामदेह बसों में बैठकर गंतव्य तक आसानी से पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    गंतव्य से 13 किलोमीटर की दूरी पर एक छोटा रेलवे स्टेशन है। हालाँकि, उदयपुर रेलवे स्टेशन जो नाथद्वार से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, एक प्रमुख रेलहेड है। यहाँ से आसपास के शहरों के लिए कई ट्रेन लगातार चलती हैं। साधारण ट्रेन के अलावा दिल्ली से आरामदेह ट्रेन जिसे 'पैलेस ओन व्हील्स' कहते हैं, उदयपुर रेलवे स्टेशन तक चलती है। पर्यटक रेलवे स्टेशन से आसानी से कैब बुक कर वाजिब दाम में नाथद्वार पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नाथद्वार से नजदीकी हवाईअड्डा महाराणा प्रताप हवाईअड्डा या उदयपुर का डबोक हवाईअड्डा है। विदेशी पर्यटक यहाँ दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की मदद से पहुँच सकते हैं। भारत के सभी प्रमुख गंतव्य स्थान जैसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और गौहाटी इस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से फ्लाइट्स से अच्छी तरह जुड़ा है। महाराणा प्रताप हवाईअड्डे से पर्यटक कैब लेकर भी नाथद्वार पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed