Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में तगड़ी होगी सड़क सुरक्षा, लगाए जाएंगे AI की क्षमता वाले 106 CCTV कैमरे, जानिए कहां-कहां?

अहमदाबाद में तगड़ी होगी सड़क सुरक्षा, लगाए जाएंगे AI की क्षमता वाले 106 CCTV कैमरे, जानिए कहां-कहां?

अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) और पुलिस विभाग ने सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर पहल की है। इसके तहत अहमदाबाद के विभिन्न इलाकों में 106 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक से लैस होंगे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सरदार पटेल रिंग रोड और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी लगाने की जरूरत को मद्देनजर रखते हुए, यहां उन जगहों की पहचान करनी भी शुरू कर दी है...

जहां AI की तकनीक से लैस कैमरों को लगाया जाना है। इसके साथ ही इन कैमरों को लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।

ahmedabad ai camera

Gujarat Samachar की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले साल 2011 में अहमदाबाद में हो रहे गंभीर अपराधों की गुत्थियों को सुलझाने और अपराधियों पर नकेल कसने में AMC द्वारा लगाए गये 5400 सीसीटीवी कैमरे और निजी सोसायटी, घरों व दुकानों पर लगे करीब 1,00,000 कैमरों के फुटेज से काफी मदद मिली थी। समय-समय पर विभिन्न परियोजनाओं के तहत अहमदाबाद में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते रहे हैं। जिसके साथ ही आधुनिक कंट्रोल रुम सिस्टम को भी साल 2017 में लॉन्च किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले लगभग 6 महीनों के दौरान करीब 106 AI की तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे मुख्य रूप से शहर के प्रवेश और निकास प्वाएंट्स पर लगाए जाएंगे। जिन जगहों को AI तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों को लगाने के लिए चुना गया है, उनमें शामिल है -

ट्रैफिक ज़ोन ए - 74 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

  • सानंद
  • मकर्बा
  • सारखेज
  • एसजी हाईवे
  • एसपी रिंग रोड
  • जीवराज पार्क
  • वस्त्रपुर
  • कॉमर्स सिक्स रोड्स
  • नवरंगपुरा

ट्रैफिक ज़ोन बी - 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

  • नरोदा
  • चामुंडा ब्रिज
  • जमालपुर
  • आरटीओ
  • चिमनभाई पटेल ब्रिज
  • प्रेम दरवाजा

ट्रैफिक ज़ोन सी - 7 कैमरे लगाए जाएंगे

  • चिलोदा
  • दहेमगम रिंग रोड
  • कराई कट
  • नरोदा बेठक थ्री रोड्स

ट्रैफिक ज़ोन डी - 11 कैमरे लगाए जाएंगे

  • जशोदानगर
  • एक्सप्रेस हाईवे
  • सीटीएम
  • मेघनीनगर राजेंद्र पार्क
  • विराटनगर
  • ठक्करनगर
  • दास्तान सर्किल

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+