Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में आज से शुरू हुआ 22वां सात्विक फूड फेस्टिवल, जानिए कहां, Timing और कब होगा खत्म?

अहमदाबाद में आज से शुरू हुआ 22वां सात्विक फूड फेस्टिवल, जानिए कहां, Timing और कब होगा खत्म?

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हर जगह पर कई तरह के फूड फेस्टिवल, मेले और कार्निवल की शुरुआत भी हो जाती है। यहां खाने-पीने के ढेर सारे विकल्प भी मिलते हैं। अधिकांश फूड फेस्टिवल में खाने की नॉन-वेज चीजें ही सबसे ज्यादा उपलब्ध होती है। लेकिन सर्दियों में खाने-पीने के इन फूड फेस्टिवल्स को क्या वो लोग बिल्कुल एंजॉय नहीं करेंगे, जो सात्विक भोजन करना ज्यादा पसंद करते हैं?

ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, क्योंकि अहमदाबाद में शुरू हो चुका है सात्विक फूड फेस्टिवल। इस साल सात्विक फूड फेस्टिवल का 22वां संस्करण आयोजित किया गया है। वैसे भी खाने-पीने के शौकिन कभी भी यह नहीं देखते कि भोजन वेज है, नॉन वेज या फिर सात्विक है। तो सात्विक फूड फेस्टिवल के दरवाजे हर तरह के Foodie के लिए खुले हुए हैं।

ahmedabad satvik food festival

कब से शुरू हुआ?

अहमदाबाद का सात्विक फूड फेस्टिवल आज यानी 28 दिसंबर से शुरू हुआ है। इसका आयोजन सोला भागवत विद्यापीठ मैदान में किया जा रहा है, जहां पिछले साल भी किया गया था। इस साल के सात्विक फूड फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां बनाए गये हर फूड स्टॉल पर कम से कम 2 तरह के व्यंजन बाजरा (Millets) से बने होंगे।

सात्विक फूड फेस्टिवल में आपको स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ पौष्टिक भोजन के भी ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस व्यंजनों के बारे में यहां ढेर सारी ऐसी जानकारियां भी उपलब्ध होंगी, जिनके बारे में लोगों को काफी कम पता होता है।

food festival ahmedabad

कब तक चलेगा सात्विक फूड फेस्टिवल?

अगर आप पुराने साल को विदा कर नए साल 2025 का स्वागत सिर्फ स्वैग से ही नहीं बल्कि हेल्दी अंदाज में भी करना चाहते हैं, तो अहमदाबाद में चल रहे सात्विक फूड फेस्टिवल से अच्छा और कोई विकल्प नहीं हो सकता है। सात्विक फूड फेस्टिवल 31 दिसंबर 2024 तक चलने वाला है। यानी पुराने साल के आखिर तक हेल्दी फूड आपका साथ नहीं छोड़ने वाली है।

सात्विक फूड फेस्टिवल में करीब 60 फूड स्टॉल बनाए गये हैं, जहां 400 से ज्यादा प्रकार के सात्विक व्यंजन उपलब्ध हैं। जैसा कि हमने पहले ही कहा था, सात्विक फूड फेस्टिवल में हर फूड स्टॉल पर कम से कम 2 व्यंजन बाजरा से बने मिलेंगे। इसका मतलब हुआ कि आपको बाजरा से बने कम से कम 120 व्यंजनों के विकल्प इस फूड फेस्टिवल में मिलने वाले हैं।

ahmedabad satvik food festival

क्या होगी Timing?

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों में बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में पिछले 21 सालों से आयोजित हो रहे सात्विक फूड फेस्टिवल के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। लेकिन जो लोग इस फूड फेस्टिवल का हिस्सा बन चुके हैं, उनके लिए यह फेस्टिवल किसी भी दिशा से कम नहीं होता है। खासतौर पर खाने-पीने के वैसे शौकीन जो हर तरह के व्यंजन ट्राई करना पसंद करते हैं, उनके लिए सात्विक फूड फेस्टिवल भी किसी आम फूड फेस्टिवल की तरह ही शानदार होता है।

इस फेस्टिवल की एक और खासियत यह है कि घर के बड़े-बुजुर्ग से लेकर धार्मिक कारणों से जो लोग सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं, उन्हें इस फेस्टिवल में ले जाने पर खाने-पीने की चीजों का विकल्प तलाशने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यहां मिलने वाले सभी व्यंजन ऐसे लोग बड़े ही आराम से ट्राई कर सकते हैं। 28 से 31 दिसंबर तक अहमदाबाद के सोला भागवत विद्यापीठ मैदान में सात्विक फूड फेस्टिवल सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

More News

    Read more about: year ender 2024 ahmedabad food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+