Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खुला उड़ान यात्री कैफे, जानिए मात्र ₹20 में मिलेगा क्या-क्या नाश्ता?

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खुला उड़ान यात्री कैफे, जानिए मात्र ₹20 में मिलेगा क्या-क्या नाश्ता?

कोलकाता और चेन्नई के बाद अब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी किफायती फुड स्टॉल उड़ान यात्री कैफे खुल चुका है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु ने अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस कैफे का उद्घाटन किया। सबसे खास बात है कि आम नागरिकों के बजट के ध्यान में रखते हुए ही इस कैफे में बड़े ही किफायती कीमतों पर नाश्ता से लेकर पानी की बोतलें तक उपलब्ध करवायी जाती हैं।

इससे अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ahmedabad airport

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उड़ान यात्री कैफे को सभी यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन पॉकेटफ्रेंडली कीमतों पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ही खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ यात्रियों के सफर का अनुभव पहले की तुलना में बेहतर बनाएगा बल्कि देश की आर्थिक उन्नति में भी अपना योगदान देगा।

बता दें, भारत सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत यात्रियों को रेलवे स्टेशनों की तरह ही सस्ते लेकिन अच्छी गुणवत्ता वाले भोजन और पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ही उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की गयी है। देश का सबसे पहला उड़ान यात्री कैफे कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दूसरा कैफे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खोला गया है।

अब देश का तीसरा उड़ान यात्री कैफे अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खोला गया है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि जल्द दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उड़ान यात्री कैफे खोलने की तैयारियां चल रही हैं।

क्या है मेन्यू और कहां पर है कैफे?

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खुला उड़ान यात्री कैफे टर्मिनल 1 (डोमेस्टिक डिपार्चर) के चेक-इन हॉल में मौजूद है। दूसरे सभी एयरपोर्ट की तरह ही अहमदाबाद में भी कैफे को एयरपोर्ट पर यात्रियों को किफायती कीमत पर भोजन उपलब्ध करवाने के लिए ही खोला गया है। चलिए अब आपको बताते हैं अहमदाबाद एयरपोर्ट के उड़ान यात्री कैफे के मेन्यू में आपको क्या-क्या मिलेगा -

सामग्री कीमत
पानी की बोतल ₹10
चाय ₹10
कॉफी ₹20
समोसा ₹20
वडा ₹20
मिठाई ₹20

बताया जाता है कि इसी तरह से एक-एक कर जल्द ही देश भर के सभी एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे खोले जाएंगे, ताकि सभी शहरों से होकर यात्रा करने वाले मध्यम वर्गीय यात्रियों को केंद्र सरकार की इस सुविधा का लाभ मिल सकें।

More News

    Read more about: ahmedabad airport food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+