Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद का AQI लगातार 40वें दिन रहा 100 से ऊपर, तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं

अहमदाबाद का AQI लगातार 40वें दिन रहा 100 से ऊपर, तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर और वायु की गुणवत्ता का सूचकांक पिछले लंबे समय से चर्चाओं में छाया हुआ है। लेकिन अहमदाबाद में भी वायु की गुणवत्ता का सूचकांक काफी परेशान कर रहा है। पिछले लगभग 1 महीने से भी अधिक समय से अहमदाबाद में वायु की गुणवत्ता का सूचकांक (AQI) खराब से बेहद खराब के बीच बना हुआ है। सोमवार को भी अहमदाबाद शहर में कोहरे की मोटी परत छायी नजर आयी।

वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में अहमदाबाद का तापमान घटेगा नहीं बल्कि थोड़ा सा बढ़ने की ही संभावना जतायी गयी है।

ahmedabad aqi

लगातार 40 दिन AQI रहा 100 से ऊपर

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भी अहमदाबाद का AQI 120 रहा। ऐसा लगातार 40वां दिन रहा जब अहमदाबाद का AQI 100 से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 40 दिनों में 2 बार ऐसा हुआ जब शहर का AQI 200 से ऊपर गया। पहली बार 26 अक्तूबर को और दूसरी बार 2 नवंबर को।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में वायु की गुणवत्ता में सुधार होने की कोई संभावना भी नहीं दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों तक AQI 120 से 200 के बीच ही बना रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेने की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, एलर्जी, खांसी आदि की समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह की किसी भी परेशानी से निपटने के लिए विशेषज्ञ मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं।

ahmedabad weather

अगले 3-4 दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना

वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद के तापमान में अगले कुछ दिनों में खास परिवर्तन नजर नहीं आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अहमदाबाद का औसत तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बताया जाता है कि अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि अगले 3-4 दिनों में अहमदाबाद के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

बताया जाता है कि कच्छ के नलिया में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। गुजरात का औसत तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

More News

    Read more about: ahmedabad weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+