Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद एयरपोर्ट के दो टर्मिनल के बीच शुरू हुई इलेक्ट्रिक शटल बस सेवा, जानिए Timing व किराया

अहमदाबाद एयरपोर्ट के दो टर्मिनल के बीच शुरू हुई इलेक्ट्रिक शटल बस सेवा, जानिए Timing व किराया

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के तर्ज पर ही अब अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल (SVPI) एयरपोर्ट के दो टर्मिनलों के बीच इलेक्ट्रिक शटल बस की सेवाओं को शुरू किया गया है। जिन यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाईट या किसी भी काम से एयरपोर्ट के एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक जाना होगा, उनके लिए यह ई-शटल बस सेवाएं काफी सुविधाजनक साबित होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (20 दिसंबर) को ही अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 के बीच दो इंटर-टर्मिनल ई-शटल बस सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की गयी।

ahmedabad airport e shuttle bus

इस बाबत Times of India की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शुरू हुई ई-शटल बस सेवा का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा के दौरान टर्मिनल बदलने की जरूरत को इको-फ्रेंडली तरीके से सुविधाजनक रूप से पूरा किया जा सकें।

क्या है Timing?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यह शटल बस सेवा दिन के 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होंगे। आमतौर पर यह शटल बस सेवा 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। लेकिन रात के 12 से अहले सुबह 3 बजे तक और दिन में 11 से दोपहर 3 बजे के बीच शटल सेवाएं 1 घंटे के अंतराल पर मिलेंगी।

किराया?

अहमदाबाद एयरपोर्ट के दो टर्मिनल के बीच चलने वाली यह ई-शटल बस सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क होंगी।

बस में क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

  • प्रत्येक ई-शटल बस एसी होगी, जिसमें बैठने के लिए 2X2 की सीटें लगी होंगी।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त लेग रुम होगा।
  • ई-बस में दिव्यांग यात्रियों के चढ़ने-उतरने में सुविधा प्रदान करने वाले रैम्प होंगे।
  • बसों में फिंगल प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ डुअल डोर (दोहरे दरवाजे) होंगे।
  • यात्री बस राइड के दौरान WiFi सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • प्रत्येक बस में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CCTV कैमरे लगे होंगे।
  • किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए मेडिकल किट होगा।
  • आपातकाल के लिए इमरजेंसी पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकर रहेगा। ताकि मंजिल तक पहुंचने वाले रास्तों के बारे में यात्रियों को जानकारी मिल सकें।

More News

    Read more about: ahmedabad airport bus
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+