Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »टूटेगा अहमदाबाद का गुलमोहर मॉल, खड़ी होगी नयी बहुमंजिली इमारत - जानिए क्या-क्या होगा इस बिल्डिंग में?

टूटेगा अहमदाबाद का गुलमोहर मॉल, खड़ी होगी नयी बहुमंजिली इमारत - जानिए क्या-क्या होगा इस बिल्डिंग में?

अहमदाबाद के सबसे बड़े और प्रमुख शॉपिंग मॉल्स में से एक गुलमोहर शॉपिंग मॉल जल्द ही टूटने वाला है। पिछले लगभग 17 सालों से अहमदाबाद के इस्कॉन सर्किल को एक नयी पहचान देने वाले इस शॉपिंग मॉल को जल्द ही तोड़ दिया जाएगा। इसकी जगह बनेगी एक बहुमंजिली इमारत। कुछ ऐसा ही दावा किया गया है मीडिया रिपोर्ट्स में। मिली जानकारी के अनुसार गुलमोहर मॉल को तोड़कर जिस ऊंची इमारत का निर्माण किया जाएगा वह पूरे गुजरात में अपनी तरह का पहला होगा।

बताया जाता है कि गुजरात का फाइनेंशियल हब कहलाने वाला अहमदाबाद की कई इमारतों और इस्कॉन सर्किल को तोड़कर नए निर्माण किये जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि एक स्थानीय डेवलपर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिसकी लागत आनुमानिक ₹1000 करोड़ होने की संभावना है।

ahmedabad gulmohar shopping mall

गुलमोहर मॉल तोड़कर क्या बनेगा?

अहमदाबाद के प्रसिद्ध गुलमोहर मॉल को तोड़कर एक मल्टी-यूज गगनचुम्बी इमारत बनायी जाएगी। Knock Sense की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुलमोहर मॉल की जगह पर जिस इमारत का निर्माण किया जाएगा वह करीब 38 से 40 मंजिल (Floor) का होगा। इस इमारत के 19 फ्लोर तो कमर्शियल और रिटेल का इस्तेमाल करने के लिए होंगे। 20वीं मंजिल पर बनेगा क्लब हाउस।

यह क्लब हाउस वाणिज्यिक फ्लोर को इमारत की आवासीय फ्लोर से अलग करेगा। इमारत की सबसे ऊपरी मंजिलों पर करीब 40 घर होंगे, जिन्हें आम नागरिक खरीद सकते हैं। हां, ये घर बजट फ्रेंडली नहीं बल्कि एक्सपेंसिव अपार्टमेंट होने वाले हैं। इनकी कीमत ₹14 करोड़ से ₹28 करोड़ के बीच रहने की संभावना है।

बताया जाता है कि एक ही इमारत का आवासीय और वाणिज्यीक दोनों तरह से इस्तेमाल होने के बावजूद दोनों के लिए अलग-अलग पार्किंग और प्रवेश व निकासी द्वार होंगे। तीन बेसमेंट होंगे, जहां इस इमारत में रहने वाले लोगों और कमर्शियल काम से आने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। हर एक अपार्टमेंट को पार्किंग के लिए 5 जगहें मिलेंगी। बेसमेंट में फ्री दोपहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

shopping mall gulmohar ahmedabad

तीसरी बार होगा इस प्लॉट पर निर्माण

वर्तमान में गुलमोहर मॉल जहां मौजूद है, वहां पुराने निर्माण को तोड़कर नया निर्माण पहली बार नहीं किया जा रहा है। बल्कि इस प्लॉट पर तीसरी बार निर्माण होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 1980 के दशक में यहां 24 बंगले हुआ करते थे, जिन्हें वर्ष 2007 में तोड़कर गुलमोहर मॉल बनाया गया था।

जिस समय इस शॉपिंग मॉल का निर्माण यहां किया गया था, तब यह 10,081 वर्ग यार्ड के आकार की एक भूमि थी। उस समय लगभग ₹60 करोड़ की लागत से इस शॉपिंग मॉल का निर्माण किया गया था। अब शॉपिंग मॉल को गिराकर वहां बहुमंजिली इमारत का निर्माण करने की योजना बनायी गयी है।

जानकारी के अनुसार डेवलपर को मॉल तोड़कर बहुमंजिली इमारत बनाने की शुरुआती मंजूरी मिल चुकी है। अब सरकार से फाइनल मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिस भूमि पर गुलमोहर मॉल खड़ी है, वर्तमान में उस जमीन के टूकड़े की कीमत करीब ₹350 करोड़ है। इसी वजह से यहां बनने वाले अपार्टमेंट भी अहमदाबाद के सबसे महंगे अपार्टमेंट साबित होने वाले हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+