Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में बनेगा भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, क्या होगा आकार और इसकी खासियतें?

अहमदाबाद में बनेगा भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, क्या होगा आकार और इसकी खासियतें?

इस साल के शुरुआत में ही UAE की कंपनी लुलु ग्रुप इंटरनेशनल ने गुजरात के अहमदाबाद में भारत की सबसे बड़ी शॉपिंग मॉल बनाने की घोषणा की थी। अब एक बार फिर से लुलु ग्रुप के सीएमडी एमए युसूफ अली ने इस घोषणा को दोहराते हुए कहा कि भारत में सबसे बड़े मॉल के निर्माण को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। भारत के कई शहरों में लुलु मॉल बनाने के बाद अब अहमदाबादवालों की बारी है।

उम्मीद की जा रही है कि अहमदाबाद में लुलु मॉल बनने से यहां के लोगों को मनोरंजन का बड़ा साधन तो मिलेगा ही साथ ही इसका निर्माण शुरू होने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

lulu mall ahmedabad

केंद्र और राज्य का मिल रहा है पूरा समर्थन

युसूफ अली ने मीडिया को दिये अपने बयान में बताया कि अहमदाबाद में लुलु मॉल के निर्माण को लेकर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसी साल इस मॉल का निर्माण शुरू होने की संभावना है। हालांकि अभी तक मॉल बनने की जगह के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार अहमदाबाद के एस.पी.रिंग रोड पर इसके बनने की उम्मीद है। युसूफ अली ने सबसे पहले इस साल के शुरुआत में गुजरात में आयोजित हुए वाइब्रेंट समिट में इस मॉल के निर्माण का ऐलान किया था।

india s bigges lulu mall ahmedabad

क्या होगा आकार और कितनी होगी लागत?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लुलु मॉल के लिए समूह को अहमदाबाद में जमीन मिल चुकी है। यह मॉल करीब 3,50,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला होगा। मॉल को बनाने में लगभग ₹4,000 करोड़ की लागत होगी। मीडिया से बात करते हुए युसूफ अली ने बताया कि हम अहमदाबाद और चेन्नई में सबसे बड़े शॉपिंग मॉल बनाने वाले हैं। इस महीने के अंत में ही हैदराबाद में अपना शॉपिंग मॉल खोलने वाले हैं। बताया जाता है कि इस मॉल का निर्माण अहमदाबाद में शुरू होने से लगभग 3000 युवक-युवतियों को रोजगार मिल रहा है।

और किन शहरों में है लुलु मॉल?

अहमदाबाद से पहले UAE की कंपनी लुलु ग्रुप इंटरनेशनल का लुलु मॉल भारत के कई और शहरों में भी खुल चुका है जो निम्न हैं :

  • बेंगलुरु
  • कोयंबटूर
  • हैदराबाद
  • कोच्चि
  • लखनऊ
  • तिरुवनंतपुरम
shopping mall

क्या होगी अहमदाबाद के लुलु मॉल की खासियतें?

अहमदाबाद एक हेरिटेज शहर है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक अक्सर घूमने के लिए जाते रहते हैं। अहमदाबाद के इस मॉल में दुनिया के लगभग सभी बड़े ब्रांड्स के उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके एक वर्ल्ड क्लास मनोरंजन स्थल के तौर पर उभरने की संभावना है। मॉल में बड़ी पार्किंग, मल्टीप्लेक्स आदि का भी इंतजाम किया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को हर तरह की सुविधा एक ही मॉल में मिल सके।

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार इस मॉल में 15 मल्टीप्लेक्स बनाने की योजना है। मॉल में एक बड़ा सा फूड कोर्ट बनाया जाएगा जहां एक बार में लगभग 3000 लोग बैठकर पारंपरिक गुजराती व अन्य तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

More News

    Read more about: gujarat ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+