Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में आज देर रात तक चलेगी मेट्रो, भारत v/s इंग्लैंड का मैच देखकर घर लौटने में नहीं होगी परेशानी

अहमदाबाद में आज देर रात तक चलेगी मेट्रो, भारत v/s इंग्लैंड का मैच देखकर घर लौटने में नहीं होगी परेशानी

अहमदाबाद के मोटेरा अथवा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच वन डे (One-day) मैच होने वाला है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उस दिन स्टेडियम में उपस्थित होंगे, जो मैच खत्म होने के बाद देर रात को घर वापस लौटेंगे। क्रिकेट मैच देखकर घर वापस लौटने वाले दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद मेट्रो ने 12 फरवरी को देर रात तक मेट्रो चलाने का फैसला लिया है।

इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GMRC) के आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर दे दी गयी है।

ahmedabad metro

इस पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार GMRCL ने 12 फरवरी को रात के 12 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। बताया जाता है कि 12 फरवरी को विशेष रूप से क्रिकेट मैच के लिए अहमदाबाद में मोटेरा से एपीएमसी और थलतेज गाम से वस्त्रल गाम के बीच मेट्रो सेवाएं हर 8 मिनट पर उपलब्ध करवायी जाएंगी।

नियमित समय के बाद अतिरिक्त समय के लिए रात को 10 से 12 बजे के बीच मेट्रो मोटेरा और साबरमती स्टेशन से अहमदाबाद के दूसरी स्टेशनों के लिए उपलब्ध होगी। यात्रियों को सिर्फ मोटेरा और साबरमती स्टेशनों से ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

12 फरवरी की रात को आखिरी मेट्रो मोटेरा स्टेशन से रात के 12 बजे खुलेगी। रात को 10 बजे के बाद मोटेरा और साबरमती स्टेशन पर प्रवेश के लिए कागज का टिकट मिलेगा, जिसे कुछ स्टेशनों से एडवांस में खरीदा जा सकता है, ताकि देर रात को मोटेरा स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ जमा न हो जाए। जिन स्टेशनों से रात की मेट्रो का टिकट खरीद सकेंगे उनमें शामिल हैं -

  • निरांत क्रॉसिंग रोड
  • एपेरल पार्क
  • ओल्ड हाई कोर्ट
  • थलतेज
  • मोटेरा
  • साबरमती
  • रनीप
  • वदज
  • जीवराज मेट्रो स्टेशन

ध्यान दें, मोटेरा स्टेडियम से गांधीनगर के लिए मेट्रो नियमित टाइमटेबल के आधार पर ही चलेगी। अगर किसी यात्री ने एडवांस में कियॉस्क, टोकन वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर या मोबाइल ऐप से वापसी का टिकट खरीदा होगा, तो वह टिकट रात को 10 बजे के बाद वैध नहीं होगा। सिर्फ चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर मिलने वाले कागज के टिकट ही रात को 10 बजे के बाद वैध होंगे।

तो फिर बेफिक्र होकर क्रिकेट मैच को एंजॉय करें और अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सपोर्ट करें।

More News

    Read more about: ahmedabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+