Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में जल्द खुलने वाला है नया फ्लाईओवर - लोड टेस्ट हुआ पूरा, कौन सा?

अहमदाबाद में जल्द खुलने वाला है नया फ्लाईओवर - लोड टेस्ट हुआ पूरा, कौन सा?

अहमदाबाद में एक नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसका लोड टेस्ट भी शुरू हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया जा सकता है। इस बात की पुष्टि हाल ही में अमदावाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की ब्रिज प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारियों ने की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फ्लाईओवर की बाहरी संरचना का निर्माण पूरा हो चुका है।

फ्लाईओवर के नीचले हिस्से का काम और फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि लोडिंग टेस्ट के पूरा होने और बाकी बचे सभी कार्यों के पूरा होते ही यह ब्रिज यातायात के लिए पूरी तरह से खुलने के तैयार हो जाएगी।

ahmedabad flyover

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के पश्चिमी ज़ोन पर स्थित 132 फीट रिंग रोड पर पल्लव-प्रगतिनगर जंक्शन के पास इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। यह फ्लाईओवर 2-2 लेन में बंटा हुआ, कुल 4 लेन का है। यह फ्लाईओवर ब्रिज घाटलोडिया की तरफ 935.60 मीटर और अंकुर की ओर 931 मीटर फैला हुआ है। इस फ्लाईओवर को बनाने की कुल लागत करीब ₹116.94 करोड़ आयी है।

बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर के 35 मीटर की दूरी में 300 मीट्रिक टन का लोड टेस्ट पल्लव जंक्शन पर किया जा रहा है। इस लोड टेस्ट को PMC एजेंसी की निगरानी में किया जा रहा है। लोड टेस्ट 15 अप्रैल को शुरू हुआ था।

300 मिट्रीक टन का लोड टेस्ट अगले 24 घंटों तक किया गया और उसके प्रभावों की जांच और रिकॉर्ड भी की गयी। बताया जाता है कि 18 अप्रैल को यह लोड टेस्ट पूरा हो गया। इस लोड टेस्ट को कोडल प्रोविशन के तहत किया गया है। बताया जाता है कि इस टेस्ट के बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुछ और सुरक्षा जांच की जाएंगी। सब कुछ अगर ठीक पाया जाता है और फ्लाईओवर नियमित ट्रैफिक के लिए खोलने के लिए सुरक्षित समझा जाता है तो इसे अगले महीने यानी मई 2025 तक खोल दिया जा सकता है।

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+