एक बार फिर से बंद हुआ अहमदाबाद का शास्त्री ब्रिज। फिर से, इसलिए क्योंकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पिछली अक्तूबर को ही इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। अहमदाबाद में साबरमती नदी के ऊपर बना शास्त्री ब्रिज जो नरोल सर्कल और विशाला सर्कल को जोड़ने का काम करती है। इस ब्रिज को लगभग 10 महीनों तक बंद रखकर इसकी मरम्मत की गयी थी, जिसके बाद इसे अक्तूबर 2024 को खोल दिया गया था।
लेकिन एक बार फिर से इसे बंद करने का फैसला अहमदाबाद नगरपालिका (AMC) की तरफ से लिया गया है। पर क्यों? शास्त्री ब्रिज को क्यों बार-बार बंद कर दिया जा रहा है? एक बार मरम्मत होने के बाद दोबारा क्यों ब्रिज को बंद कर दिया गया है? क्या फिर से इसे खोला जाएगा? अगर हां, तो फिर कब से खुलेगा अहमदाबाद का शास्त्री ब्रिज?

क्यों किया गया बंद?
अहमदाबाद का शास्त्री ब्रिज, जो नरोल सर्कल और विशाला सर्कल को जोड़ने का काम करती है, उसे स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है और न ही पूरे ब्रिज को बंद किया गया है। दरअसल, इस ब्रिज को मरम्मत के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
ब्रिज का वह हिस्सा, जिसकी मरम्मत पिछली बार नहीं हुई थी उस हिस्से की मरम्मत के लिए ही इस ब्रिज को बंद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से शास्त्री ब्रिज के एक्सपेंशन जोड़ और बियरिंग की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही दोनों किनारों पर स्थित फूटपाथ, रेलिंग की भी मरम्मत की जाएगी।
फिर कब से खुलेगा शास्त्री ब्रिज?
मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री ब्रिज के दूसरे वाले हिस्से, जिसकी मरम्मत पिछली बार नहीं की गयी थी, उसके मरम्मत का काम 31 दिसंबर तक पूरा कर लेने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद ही शास्त्री ब्रिज पर यातायात को फिर से पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। बता दें, इससे पहले दिसंबर 2023 में 10 महीनों के लिए बंद कर शास्त्री ब्रिज के एक हिस्से की मरम्मत की गयी थी। इसके बाद अक्तूबर 2024 को इस ब्रिज पर यातायात को खोल दिया गया था।
इस बारे में मीडिया रिपोर्ट में नेशनल हाईवे के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डी. आर. मिस्त्री के हवाले से बताया गया कि 31 दिसंबर से पहले मरम्मत कार्यों को पूरा कर लेना होगा। अगर ब्रिज को पूरी तरह से खुला रखा जाएगा तो मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया जा सकेगा, इसलिए अस्थायी रूप से ब्रिज को बंद करने का फैसला लिया गया है।

इस दौरान वाहनों को ब्रिज की दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि ब्रिज की मरम्मत की जिम्मेदारी जिस एजेंसी को सौंपी गयी है, उनसे कहा गया है कि वे आम लोगों की समस्याओं को कम से कम कर, जल्द से जल्द ब्रिज की मरम्मत का काम पूरा करें और ब्रिज को फिर से आम जनता के लिए खोल दें।
कौन सा होगा वैकल्पिक रास्ता?
Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जितने दिन शास्त्री ब्रिज की मरम्मत चलेगी, उतने दिनों तक दोपहिया, तीन व चार पहिया वाहन ब्रिज की दूसरी तरफ से आवाजाही करेंगे। लेकिन भारी वाहनों को इस ब्रिज पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
सारखेज से विशाला क्रॉसिंग, पिराना क्रॉसिंह और नरोल सर्किल की ओर जाने वाले भारी वाहन सारखेज से बाएं मुड़कर बक्रोली सर्कल से सरदार पटेल रिंग रोड पर बाएं मुड़े, फिर कामोद सर्किल से बाएं मुड़कर पिराना क्रॉसिंग की ओर जा सकते हैं। या फिर कामोद सर्किल से असलाली सर्किल की ओर सीधा जाकर बाएं मुड़ जाएं और नरोल सर्किल की ओर जा सकते हैं। इसके साथ ही भारी वाहनों को डॉ. अम्बेडकर ब्रिज से होकर पिराना क्रॉसिंग की ओर जाना पड़ेगा।
उम्मीद की जा रही है कि शास्त्री ब्रिज के पहले वाले हिस्से के मुकाबले दूसरे वाले हिस्से में मरम्मत का कम काम करना होगा। इसलिए मरम्मत कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications














