Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में आज से शुरू हुआ शॉपिंग फेस्टिवल, जानिए कौन-कौन से हैं लोकेशन और कब तक चलेगा?

अहमदाबाद में आज से शुरू हुआ शॉपिंग फेस्टिवल, जानिए कौन-कौन से हैं लोकेशन और कब तक चलेगा?

आज से शुरू हो रहा अहमदाबाद में शॉपिंग फेस्टिवल। करीब 5 साल के अंतराल पर राज्य सरकार अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल (Ahmedabad Shopping Festival) का आयोजन कर रही है। अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन राज्य सरकार अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के साथ मिलकर कर रही है। अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का यह दूसरा संस्करण है।

इससे पहले वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया था। अब दूसरे संस्करण के अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल आज शाम को करेंगे।

ahmedabad shopping festival 2024

Indian Express से बात करते हुए राज्य के कॉर्पोरेशन एंड रुरल इंडस्ट्रीज मंत्रालय के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अहमदाबाद को एक प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान दिलाना है। यह शॉपिंग फेस्टिवल अगले 3 महीनों तक जारी रहेगा। यानी अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल 14 जनवरी 2025 तक चलने वाला है।

यह फेस्टिवल अहमदाबाद के 4 प्रमुख शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट में आयोजित हो रहा है जो निम्न हैं :

  • सिंधु भवन रोड
  • सीजी रोड
  • निकोल - मॉर्डन स्ट्रीट और नारोजा इलाका
  • मणिनगर - कांकरिया रामबाग रोड

इसके अलावा अहमदाबाद के 14 अन्य जगहों पर भी अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन हो रहा हैं, जिन्हें हॉटस्पॉट कहा जा रहा है। इनके नाम निम्न हैं :

  • एलीस ब्रिज
  • आईआईएम अहमदाबाद
  • जामा मस्जिद
  • कांकरिया लेक और चिड़ियाघर
  • लॉ गार्डेन
  • माणेक चौक
  • रानी नौ हाजिरो
  • साबरमती आश्रम
  • साबरमती रिवर फ्रंट
  • सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल म्यूजियम
  • साइंस सिटी
  • सिद्दी सैय्यद मस्जिद
  • तीन दरवाजा
  • टाउन हॉल
ahmedabad shopping festival 2024-25

अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान सिर्फ आपका पॉकेट खाली ही नहीं बल्कि दिन को खुशियों से भरने का भी इंतजाम किया गया है। शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान ही म्यूजिक फेस्टिवल, फ्ली मार्केट, स्टैंड अप कॉमेडी शो, स्ट्रीट म्यूजिक, सांस्कृतिक परफॉर्मेंस, फैशन शो, कविता पाठ और कई गुजराती फिल्मों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं साबरमती रिवर फ्रंट में नौका दौड़, बॉक्सिंग, मैराथन, रोबो फाइट, ड्रोन शो और फायर शो आदि का भी आयोजन किया जाएगा।

बताया जाता है कि अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल में 4 शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट, 5 थीम और 14 हॉटस्पॉट में बांटा गया है। इस फेस्टिवल में 1000 से अधिक दुकानें होंगी जिसमें 300 से ज्यादा ज्वेलरी शॉप होंगे।

अगर आप इस शॉपिंग फेस्टिवल में अपनी दुकान को भी रजिस्टर करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल 2024 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और OTP की मदद से रजिस्ट्रेशन को पूरा करना होगा।

चलेगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

बताया जाता है कि अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे अहमदाबाद शहर को ही रोशनी से एक बार फिर से सजाया जाएगा। वहीं यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अहमदाबाद के अलग-अलग रूट से विभिन्न शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट के लिए डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की व्यवस्था भी की जा रही हैं।

More News

Read more about: ahmedabad shopping festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+