Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में बनेगी 45 से ज्यादा मंजिलों वाली गगनचुंबी इमारत, टूटेंगे रिकॉर्ड, जानिए कहां?

अहमदाबाद में बनेगी 45 से ज्यादा मंजिलों वाली गगनचुंबी इमारत, टूटेंगे रिकॉर्ड, जानिए कहां?

अहमदाबाद में बनने वाली है गगनचुंबी इमारत। इतनी ऊंची कि टूट जाएंगे पुराने सारे रिकॉर्ड्स। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अहमदाबाद में 150 मीटर से अधिक ऊंची इमारत बनाने को सरकार की मंजूरी मिल गयी है। बताया जाता है कि राज्य सरकार की स्पेशल टेक्निकल कमेटी के पास इस इमारत को बनाने का प्रस्ताव जमा किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

अगर यह इमारत बनती है तो यह पुरानी इमारत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अहमदाबाद की सबसे ऊंची इमारत कहलाएगी। बता दें, पिछले कुछ समय में गुजरात में सबसे ज्यादा अहमदाबाद में ही ऊंची-ऊंची इमारतों को बनाने की अनुमति को स्वीकार किया जा रहा है।

ahmedabad high rise building

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने 23 गगनचुंबी इमारतों को बनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया है, जिसमें 18 आवासीय इमारतें और 5 व्यावसायिक इमारतें भी शामिल हैं। इन सभी इमारतों की ऊंचाई 100 मीटर से ज्यादा है। इसके अलावा अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) ने भी 6 ऐसे टावर को मंजूरी दी है। इसके अलावा 5 को अभी भी मंजूरी मिलने का इंतजार है।

अहमदाबाद में कहां बनेगी सबसे ऊंची इमारत?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से अहमदाबाद के एसजी रोड व आसपास के इलाकों में ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। अब लगभग 150 मीटर ऊंची नई गगनचुंबी इमारत को बनाने का फैसला लिया गया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह अहमदाबाद की सबसे ऊंची इमारत होने वाली है।

इस इमारत का निर्माण अहमदाबाद के गोटा (Gota) वार्ड में निरमा यूनिवर्सिटी के ठीक विपरित में बनाने का फैसला लिया गया है। अब तक अहमदाबाद की सबसे ऊंची व्यावसायिक इमारत 147 मीटर ऊंची है, जिसमें कुल 43 मंजिल हैं। यह इमारत राजपथ क्लब के पास मौजूद है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि गोटा वार्ड में बनने वाली नई इमारत 150 मीटर से ऊंची और 45 से ज्यादा मंजिलों वाली होगी।

बता दें, साल 2021 में राज्य सरकार ने अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा और गांधीनगर में 100 मीटर से ज्यादा ऊंची इमारतों के निर्माण के लिए अनुमति देनी शुरू की थी। 3 सितंबर 2024 तक के आंकड़ों की माने तो गांधीनगर और सूरत में ऐसी 2 गगनचुंबी इमारत और वडोदरा में 1 इमारत को मंजूरी दी गयी है।

More News

    Read more about: ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+