Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में चढ़ता जा रहा है गर्मी का पारा, तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस पर

अहमदाबाद में चढ़ता जा रहा है गर्मी का पारा, तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस पर

अहमदाबाद में हर गुजरते दिन के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को अहमदाबाद का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी अपना प्रभाव सिर्फ अहमदाबाद ही नहीं बल्कि इस समय गुजरात के कई शहरों पर दिखा रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद समेत गुजरात के अधिकांश शहरों में तापमान 6 अप्रैल के औसत तापमान से ज्यादा रहा।

राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। दिन के समय उमस काफी ज्यादा महसूस हो रही है, जिस वजह से स्थानीय निवासियों को घर से बाहर निकलकर काम करने में भी बहुत दिक्कत महसूस हो रही है।

ahmedabad summer

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में सबसे ज्यादा गर्मी सुरेंद्रनगर में महसूस हो रही है जहां का तापमान लगभग 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं बात सौराष्ट्र और कच्छ की करें तो यहां गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कच्छ, सौराष्ट्र समेत मध्य गुजरात का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

राजकोट का तापमान भी 43.9 डिग्री सेल्सियस, दीसा का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और भुज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधीनगर में भी आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं, जहां का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हालांकि इन शहरों के मुकाबले सूरत में तापमान थोड़ा कम, 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही वडोदरा में भी तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ओखा और द्वारका में तापमान थोड़ा कम रहा, इस वजह से मौसम ने इन दोनों शहरों में कुछ राहत महसूस हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओखा और द्वारका का तापमान 33.4 डिग्री और 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान के इसी तरह से बने रहने की संभावना है। कुछ जिलों में तापमान में 3 से 6 डिग्री का फर्क पड़ सकता है लेकिन अधिकांश शहरों में तापमान इसी तरह के बने रहने और हीटवेव के जारी रहने की संभावना जाहिर की गयी है।

More News

    Read more about: ahmedabad imd summer
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+