Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद को मिलेंगे 7 डबल डेकर और 250 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बस, मुख्यमंत्री ने आवंटित किया फंड

अहमदाबाद को मिलेंगे 7 डबल डेकर और 250 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बस, मुख्यमंत्री ने आवंटित किया फंड

अहमदाबाद की सड़कों पर दौड़ेंगे और भी डबल डेकर बस। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस बाबत फंड आवंटित कर दिया है। अहमदाबाद की सड़कों पर सिर्फ डबल डेकर बसों की संख्या ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ने वाली है। इन सबकी वजह से अहमदाबाद में परिवहन के सार्वजनिक सिस्टम में काफी उन्नति होने की संभावना जतायी जा रही है।

इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह आवंटन मुख्यमंत्री के शहरी बस परिवहन परियोजना (UBTS) के तहत किया गया है। परिवहन के अलावा मुख्यमंत्री ने शहरों के सुन्दरीकरण और साफ-सफाई आदि को लेकर भी करोड़ों रुपयों का आवंटन किया है।

ahmedabad electric bus

Ahmedabad Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने 4 म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन और 7 म्यूनिसिपैलिटी क्षेत्रों के विकास और सुन्दरीकरण के लिए ₹537 करोड़ का फंड आवंटित किया है। जिन 4 म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन क्षेत्रों के विकास व सुन्दरीकरण के लिए फंड आवंटित किया गया है, उनमें शामिल है - अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट और भावनगर।

इसके साथ ही जिन 7 म्यूनिसिपैलिटी क्षेत्रों का विकास व सुन्दरीकरण होगा, उनमें शामिल है - द्वारका, विसनगर, पालनपुर, तंकारा, केशोड, सिद्धपुर और मांडवी।

बताया जाता है कि ₹58.47 करोड़ मुख्यमंत्री के शहरी बस परिवहन परियोजना (UBTS) के तहत आवंटित करने की घोषणा की गयी है। इस आवंटन से अहमदाबाद में 7 नए डबल डेकर बस और 260 इलेक्ट्रिक बस खरीदें जाएंगे। इससे अमदावादियों (अहमदाबादवासियों) के यातायात से संबंधित काफी शिकायतें दूर हो सकेंगी।

ahmedabad double decker bus

इन नयी बसों का संचालन नए रूट्स पर और कुछ पुरानी रूट्स पर ही करने की संभावना जतायी जा रही हैं, जिससे दिन के व्यस्त समय से लेकर देर रात को भी काम खत्म कर घर वापस लौटने वाले स्थानीय निवासियों को परिवहन के साधन ढूंढने में ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

बताया जाता है कि 4 म्यूनिसिपैलिटी कॉर्पोरेशन के लिए ₹309.72 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसमें से सर्वाधिक राजकोट के लिए ₹212.50 करोड़, सबसे कम गांधीनगर के लिए ₹3.98 करोड़ और भावनगर के लिए ₹35 करोड़ आवंटित किया गया है। इस धनराशि का उपयोग इन सभी म्यूनिसिपैलिटी कॉर्पोरेशन क्षेत्रों में पेयजल की पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट, NHAI के साथ मिलकर सड़कों को चौड़ा करना आदि कार्यों में किया जाएगा।

बता दें, अहमदाबाद के कई रूट्स पर पहले से ही डबल डेकर बसों का संचालन किया जाता है। अगर 7 नयी डबल डेकर बसें अहमदाबाद म्यूनिसिपैलिटी कॉर्पोरेशन खरीदती है, उससे अहमदाबाद में डबल डेकर बसों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+