Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »यात्रियों की सुविधा के लिए Air India Express ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

यात्रियों की सुविधा के लिए Air India Express ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

क्रु के 30 सीनियर सदस्यों को नौकरी से निकाल देने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने गुरुवार (9 मई) को अपने 85 उड़ानों के रद्द होने की घोषणा की है। इसके बाद ही एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों के लिए बड़ा बयान आया है।

इसमें कहा गया है कि अगर यात्रियों की फ्लाइट 3 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए डिले (Delay) या रद्द होती है, तो उन्हें रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ही किसी और तारीख को अपनी यात्रा को रिशिड्यूल करने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। इस बाबत एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट भी किया है।

air india express mass strike news

इस पोस्ट में एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। यात्रियों से किये गये अपने अनुरोध में एयर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है, "अगर फ्लाइट 3 घंटे या उससे अधिक समय के लिए Delay या रद्द होती है तो उन्हें (यात्रियों को) फुल रिफंड अथवा बिना अतिरिक्त शुल्क के किसी और तारीख पर यात्रा को रिशिड्यूल करने का विकल्प दिया जाएगा।

इसके लिए यात्रियों को व्हाट्सएप नंबर +91 6360012345 अथवा airindiaexpress.com पर संपर्क करना होगा।" साथ ही एयरइंडिया एक्सप्रेस ने यह भी कहा है कि वे अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

इस बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक अधिकारी ने मीडिया को दिये अपने बयान में कहा कि गुरुवार को एयरलाइंस 283 उड़ानों का संचालन कर रही है। एयर इंडिया 20 रुट्स पर विमानों के संचालन में उनकी मदद कर रही है। हालांकि 85 विमानों को रद्द कर देना पड़ा है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करने से पहले यात्री विमान की स्थिति (Status) के बारे में जरूर जांच कर लें।

गौरतलब है कि हाल ही में इस समस्या की शुरुआत तब हुई जब एयरलाइंस कंपनी पर 'असमानता' का आरोप लगाते हुए मंगलवार की रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस के 300 से ज्यादा कर्मचारियों ने बीमार होने की बात कहकर छुट्टी ले ली और अपना मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ कर दिया। बताया जाता है कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की कई सहायक ईकाइयां भी हैं, जिनके विलय की प्रक्रिया चल रही है।

air india express at mumbai airport

कर्मचारी नयी रोजगार शर्तों का विरोध कर रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी जो सीनियर पदों पर इंटरव्यू पास कर चुके हैं, उन्हें छोटे पदों की पेशकश की गयी है। साथ ही कर्मचारियों के समान व्यवहार न करना, वेतन, अनुभव और योग्यता की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

More News

    Read more about: airport flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+