Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिटवेव का प्रभाव, तेजी से पिघल रहा है अमरनाथ की गुफा में शिवलिंग : रिपोर्ट

हिटवेव का प्रभाव, तेजी से पिघल रहा है अमरनाथ की गुफा में शिवलिंग : रिपोर्ट

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के महज 1 सप्ताह के अंदर ही पिघलने लगा है शिवलिंग। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा ही दावा किया गया है। इस दावे के मुताबिक 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने के महज 1 सप्ताह के अंदर ही बड़ी तेजी से बाबा बर्फानी का शिवलिंग पिघल रहा है।

इसके लिए हिटवेव को जिम्मेदार माना जा रहा है। बता दें, मौसम की विपरित परिस्थिति होने के बावजूद अब तक करीब 1,50,000 तीर्थ यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं।

amarnath cave shivling

जम्मू-कश्मीर में करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा के प्रति देश और दुनिया भर के लोगों की अटूट श्रद्धा है। यहां हर साल खुद से बनने वाले महादेव के बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने और उसकी पूजा करने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोग पहुंचते हैं।

Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले लगभग 1 सप्ताह से घाटी में तापमान काफी ज्यादा है, जिस वजह से ही बर्फ का बना शिवलिंग तेजी से पिघल रहा है। हालांकि इस वजह से अमरनाथ यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और यात्री नियमित रूप से भगवान शिव के इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

amarnath cave yatra

शनिवार को हो रही अत्यधिक बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा को बालटाल और पहलगाम दोनों रूट पर ही अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही इस यात्रा को रोका गया है। बता दें, इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी जो 19 अगस्त तक लगातार चलेगी। पिछले साल लगभग 4.5 लाख तीर्थ यात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किये थे।

More News

    Read more about: amarnath kashmir travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+