Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »काजीरंगा नेशनल पार्क के बंद होने की तारीख घोषित, अभी तक नहीं गये तो जल्दी बना लें प्लान

काजीरंगा नेशनल पार्क के बंद होने की तारीख घोषित, अभी तक नहीं गये तो जल्दी बना लें प्लान

असम के प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क और ओरंग नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व को बंद करने की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इन दोनों नेशनल पार्क के बंद होने की तारीख की घोषणा का मतलब है कि यहां का टूरिस्ट सीजन अभी के लिए खत्म होने वाला है।

हाल ही में मंगलदाई वाईल्डलाइफ डिवीजन के फॉरेस्ट ऑफिसर की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर ओरंग नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व के बंद होने की तारीख की घोषणा कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने से ओरंग नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया जाएगा। वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क भी इसी महीने पर्यटकों के लिए बंद होने वाला है।

kaziranga national park closing date

कब बंद होंगे नेशनल पार्क

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओरंग नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व में टूरिस्ट सीजन 2024-25 के लिए जीप सफारी और एलीफेंट (हाथी) सफारी को 15 मई से बंद कर दिया जा रहा है। इससे पहले 1 मई से ही काजीरंगा नेशनल पार्क में एलीफेंट सफारी को बंद कर दिया गया है और 16 मई से काजीरंगा में जीप सफारी को भी बंद कर दिया जाएगा। आम तौर पर असम के नेशनल पार्क और अभयारण्य को पर्यटकों के लिए अक्टूबर से खोले जाते हैं, जिन्हें मई के मध्य में बंद कर दिया जाता है।

क्यों बंद होते हैं जंगल?

सिर्फ असम ही नहीं बल्कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में मौजूद सभी नेशनल पार्क और अभयारण्यों को गर्मियों के मध्य से लेकर मानसून के शुरुआत से कुछ दिनों पहले ही बंद कर दिया जाता है। ऐसा मूल रूप से पशुओं और जंगली जानवरों की प्रजनन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का खलल न पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही किया जाता है।

national park assam

दरअसल, साल का यह समय जंगली पशुओं का प्रजननकाल होता है। इस समय पशुओं का स्वभाव भी थोड़ा उग्र हो जाता है। इसलिए पशुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही जंगलों व नेशनल पार्क को बंद करने का फैसला लिया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार साल 2023-24 के दौरान काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड 3,27,493 पर्यटक घूमने आए थे। इनमें से 3,13,574 पर्यटक भारतीय और 13,919 पर्यटक विदेशी थे। मूल रूप से एक सींग वाले गैडों की वजह से प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क परिवार और बच्चों के साथ घूमने आने का फेवरेट डेस्टिनेशन माना जाता है।

साल 2023-24 के दौरान पूर्वी असम वाईल्डलाइफ डिवीजन में घूमने आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है। यह वृद्धि विश्वनाथ वाईल्डलाइफ डिवीजन के साथ-साथ नवगांव वाईल्डलाइफ डिवीजन में भी देखी गयी जिसने इस इलाके में टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया है।

jungle and jeep safari closed assam

जंगलों और नेशनल पार्क में घूमने आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण जंगल सफारी और हाथियों की सवारी होती है। मानसून के बाद अक्तूबर के महीने में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

ओरंग नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद होने में अभी भी 10 दिनों का समय बाकी है। अगर आपने अभी तक घूमने का प्लान नहीं बनाया है तो एक छोटा सा ट्रिप प्लान करके परिवार के साथ एक बार इन जंगलों में हाथियों की सवारी और जीप सफारी का आनंद जरूर उठा लें।

More News

    Read more about: travel national park assam jungle
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+