Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »August Travel Deals : अगस्त में मनाते हैं जन्मदिन तो उठाएं 50% छूट का लाभ, आखिरी मौके पर मार दें चौका

August Travel Deals : अगस्त में मनाते हैं जन्मदिन तो उठाएं 50% छूट का लाभ, आखिरी मौके पर मार दें चौका

अगस्त महीने की शुरुआत से ही फ्लाइट में टिकट की बुकिंग पर कई आकर्षक छूट ने यात्रियों का दिल बाग-बाग कर दिया था लेकिन अब ये छूट खत्म होने वाले हैं। पर उससे दुखी होने की कोई जरूरत नहीं है। अभी भी कुछ ऐसे शानदार डील हैं, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न सिर्फ आपको खुश कर देंगे बल्कि अगर इस महीने में आप अपना जन्मदिन मनाते हैं तो तब भी आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है।

अगर आपने अपनी यात्रा का प्लान बनाने में थोड़ी देर कर दी है, तब भी मायूस होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ Last-Minute ऑफर के बारे में बता रहे हैं। इन ऑफर्स को हाथ से न जाने दे और मौके पर चौका जरूर जड़ दें।

travel offer

Goibibo : बर्थडे वाला ऑफर

Goibibo ने खास उन यात्रियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है, जो अपना जन्मदिन अगस्त में मनाते हैं। इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आपको SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। बर्थडे ऑफर में मिलने वाले छूट निम्न हैं :

  • घरेलु उड़ानों पर - 12% की छूट
  • बसों की बुकिंग पर - 20% तक की छूट
  • ट्रेन की बुकिंग पर - 50% की छूट
  • होटल, होमस्टे या घंटे के हिसाब से बुकिंग करने पर - 50% तक की छूट
  • अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की बुकिंग पर - 10% की छूट
  • अंतर्राष्ट्रीय होटल की बुकिंग पर - 30% तक की छूट

ये ऑफर न सिर्फ आपका पॉकेट बचाते हैं बल्कि आपकी यात्रा को भी आसान और सुविधाजनक बना देते हैं। यहीं समय है अपने ट्रिप के लिए बेहतर होटल या होमस्टे का चुनाव कर लें।

विस्तारा दे रहा है छूट

एयरलाइंस कंपनी विस्तारा ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की बुकिंग करने पर छूट देने की घोषणा की है। घरेलू फ्लाइट के लिए वन-वे टिकट की शुरुआती कीमत मात्र ₹1,578 से शुरू है और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट के लिए जाने-आने के टिकट की कीमत ₹11,978 से शुरू है। विस्तारा का यह ऑफर खास स्वतंत्रता दिवस के लिए घोषित किया गया है। इसलिए यात्री 15 अगस्त 2024 तक टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। उन्हें 31 अक्तूबर 2024 तक किसी भी दिन को अपनी यात्रा की तारीख के तौर पर चुनना होगा।

इंडिगो में ज्यादा बचत-एक्सक्लूसीव किराया

अगर कोई यात्री इंडिगो एयरलाइंस की डायरेक्ट बुकिंग करता है तो उन्हें 6Exclusive किराया के साथ 15% तक की छूट मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से बुकिंग करने पर आपको सर्वश्रेष्ठ रेट मिलना सुनिश्चित हो पाता है।

अकासा एयर का एक्सक्लूसिव डील

अकासा एयर ने भी अपने वेबसाइट और ऐप पर फ्लाइट की बुकिंग पर एक्सक्लूसिव डील की घोषणा की है, जिसमें उसने 20% तक की छूट देने की घोषणा की है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपना टिकट बुक करते समय FLYMORE कोड का इस्तेमाल करना होगा।

EaseMyTrip : UPI से पेमेंट करने पर छूट

अगर आप EaseMyTrip की वेबसाइट पर बुकिंग करते समय UPI से पेमेंट करते हैं, तो उसके लिए आपको विशेष छूट मिलेगी। मिलने वाली छूट का विवरण निम्न हैं :

  • फ्लाइट - 5% की छूट ₹750 तक
  • होटल - 15% की छूट ₹1500 तक
  • बस - 7% की छूट ₹150 तक

इसके लिए पेमेंट करते समय आपको प्रोमो कोड UPIPAY का इस्तेमाल करना होगा। यह ऑफर 31 अगस्त तक लागू है।

तो फिर स्वतंत्रता दिवस या फिर बर्थ डे ऑफर के तरह अगस्त के महीने में मिलने वाले आकर्षक छूट का लाभ उठाएं और अपनी सुविधानुसार टिकट या होटल अथवा होम स्टे की बुकिंग कर घूम आएं अपना पसंदीदा डेस्टिनेशन।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+