Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »22 जनवरी को अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे 40 से अधिक लग्जरी चार्टर्ड प्लेन, दूसरे शहरों में होंगी पार्क

22 जनवरी को अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे 40 से अधिक लग्जरी चार्टर्ड प्लेन, दूसरे शहरों में होंगी पार्क

22 जनवरी को अयोध्या में सितारों का मेला लगने वाला है। देश और विदेश से आने वाले करीब 8 हजार मेहमानों की व्यवस्था करने में अयोध्या प्रशासन जी-जान से जुटी हुई है। इस बीच अयोध्या में नये बने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम के निदेशक विनोद कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या में 100 से अधिक फ्लाइट के उतरने की संभावना है।

ayodhya airport

अब तक मिले आवेदनों के अनुसार इनमें से 40 लग्जूरियस चार्टर्ड फ्लाइट होंगी जिनमें राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित वीवीआईपी आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार 21 और 22 जनवरी को अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करने की अनुमति मांगते हुए करीब 40 से अधिक वीवीआईपी की तरफ से आवेदन मिल चुके हैं और यह सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। लेकिन समस्या यह खड़ी हो गयी है कि अयोध्य एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट्स को खड़ी करने की ही जगह है। तो फिर 21 और 22 जनवरी को आने वाले बाकी चार्टर्ड फ्लाइट्स की पार्किंग कहां होगी?

22 जनवरी को देश के सभी बड़े व्यापारिक घरानों को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, विभिन्न राज्यों के प्रमुख, फिल्मी सितारों, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े बड़े व्यक्तित्वों को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

इनमें से कई हस्तियां ऐसी हैं, जो अपने लग्जूरियस चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या आना चाहती हैं। माना जा रहा है कि अयोध्या में अब तक 5 स्टार या उससे अधिक लग्जूरियस होटलों की सुविधा नहीं होने की वजह से ही आमंत्रित वीवीआईपी चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या आना चाहती हैं।

ayodhya airport main entrance

दूसरे शहरों में होगी पार्किंग की व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या एयरपोर्ट पर केवल 8 प्लेन्स को ही खड़ी करने की जगह है। इसलिए 21 और 22 जनवरी को अयोध्या में आने वाले वीवीआईपी के चार्टर्ड प्लेन्स को आसपास के शहरों के एयरपोर्ट पर खड़ी करने की व्यवस्था की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वीवीआईपी के चार्टर्ड प्लेन्स को लखनऊ, बनारस, कुशीनगर, गोरखपुर, प्रयागराज आदि एयरपोर्ट पर खड़ी करने की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि एयरपोर्ट निदेशक ने संभावना जतायी है कि चार्टर्ड प्लेन और 22 जनवरी को अयोध्या में लैंड करने वाले विमानों की संख्या में वृद्धि की संभावना है।

एयरपोर्ट पर लगेगी महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति

अयोध्या एयरपोर्ट पर महर्षि वाल्मीकि की एक मूर्ति लगाने की तैयारियां काफी जोरो-शोरों से चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह मूर्ति एयरपोर्ट के सामने लगायी जाएगी। मूर्ति में महर्षि वाल्मीकि रामायण को लिखने वाली मुद्रा में ही नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा अयोध्या में जल्द ही भगवान सूर्य की मूर्ति भी लगायी जाएगी। इस मूर्ति को लगाने के पीछे का तर्क दिया जा रहा है कि भगवान राम सूर्यवंशी थे। इसलिए अयोध्या में भगवान सूर्य की मूर्ति लगनी चाहिए। बताया जाता है कि दोनों मूर्तियों को ही 22 जनवरी से पहले ही लगाने की तैयारी की जा रही है।

More News

    Read more about: ayodhya airport ram mandir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+