Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम नवमी के दिन 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या में चल रही हैं तैयारियां

राम नवमी के दिन 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या में चल रही हैं तैयारियां

राम जन्मभूमि पर सैंकड़ों सालों बाद पहली बार राम नवमी मनायी जाएगी। राम मंदिर में बाल स्वरूप में रामलला की मूर्ति स्थापित हो चुकी है। अब राम नवमी के दिन को और भी धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी जोरशोर से राम नवमी की तैयारियों में जुट गया है।

17 अप्रैल को राम नवमी मनायी जाएगी। राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसे और भी खास बनाने के लिए रामलला का सूर्य तिलक करने की तैयारियां की जा रही हैं।

ram lala surya tilak

जी हां, दोपहर को ठीक 12 बजे 4 मिनट के लिए सूर्य की किरणें भगवान श्रीराम के रामलला स्वरूप के मस्तक पर तिलक लगाएंगी, जिसे सूर्य तिलक कहा जा रहा है। इसके लिए अयोध्या के राम मंदिर में वैज्ञानिकों की टीम जूटी हुई है। Money Control की एक रिपोर्ट के मुताबिक राम मंदिर में वैज्ञानिक सभी आवश्यक उपकरण लगा रहे हैं, ताकि राम नवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक किया जा सकें। बताया जाता है कि जल्द इसका ट्रायल भी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्य तिलक की तैयारियों को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने हाल ही में चेन्नई में देश के कई वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक की। इसके बाद ही उपकरणों को राम मंदिर परिसर में सेट करने का काम शुरू किया जा सका है। बताया जाता है कि सूर्य तिलक के लिए मंदिर की तीसरी मंजील पर ऑप्टो मेकैनिकल सिस्टम स्थापित किया गया है। इस सिस्टम में हाई क्वालिटी मिरर, एक लेंस और खास कोणों पर वर्टिकल पाइपिंग लेंस लगाए गये हैं। मंदिर के भूतल पर भी 2 मिरर स्थापित किये जा चुके हैं।

surya tilak ram mandir ramlala

कैसे होगा सूर्य तिलक?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सूर्य की रोशनी सबसे पहले मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थापित पहली मिरर पर पड़ेगी जो उसे दूसरे और तीसरे लेंस से परावर्तित (Reflect) करते हुए सीधे भूतल की आखिरी मिरर पर डालेगी।

इसके बाद भूतल का मिरर सूर्य की उस किरण को रामलला के मस्तक पर एक परावर्तित कर देगी जिससे रामलला का सूर्य तिलक होगा। इस पूरी प्रक्रिया के पूरी होने के बाद रामलला का सूर्य तिलक लगभग 2 से 3 मिनट तक रहेगा यानी सूर्य की किरणें परावर्तित होने के बाद अगले 2-3 मिनट तक रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी। ऐसा हर साल राम नवमी के दिन होगा।

गौरतलब है कि राम मंदिर के निर्माण के समय ही यह फैसला लिया गया था कि हर राम नवमी के समय रामलला का सूर्य तिलक हर साल किया जाएगा। लेकिन कुछ समय पहले तक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस साल नहीं बल्कि अगले साल से रामलला के सूर्य तिलक की व्यवस्था होगी। आखिरकार चैत्र नवरात्रि शुरू होने से ठीक एक दिन पहले राम भक्तों के लिए अच्छी खबर आयी और अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसी साल भगवान भाष्कर रामलला को अपनी किरणों से तिलक लगाएंगे।

More News

    Read more about: uttar pradesh ram mandir ayodhya
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+