Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम मंदिर परिसर में पूरी तरह से बैन हुआ मोबाइल, जानिए क्यों लागू किये गये कड़े नियम

राम मंदिर परिसर में पूरी तरह से बैन हुआ मोबाइल, जानिए क्यों लागू किये गये कड़े नियम

अब रामलला के दर्शन करने के साथ ही उनकी मनमोहक छवि को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने का सपना अधूरा रह जाने वाला है। श्रद्धालुओं का अब राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से लिये गये फैसले के मुताबिक सिर्फ आम श्रद्धालु ही नहीं बल्कि...

VIP भक्त भी राम मंदिर में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह नियम 25 मई से लागू किया गया है। पर अचानक क्यों राम मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गयी? क्यों श्रद्धालुओं पर इतने सख्त नियमों को लागू किया गया है?

ram mandir mobile banned

24 मई को राम मंदिर ट्रस्ट की हुई अहम बैठक में फैसला लिया गया कि राम मंदिर परिसर में अब श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन लेकर प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाए। आम, वीआईपी और वीवीआईपी किसी भी श्रेणी के श्रद्धालु अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

बताया जाता है कि इस बैठक में आईजी और कमिश्नर भी मौजूद थे और सर्वसम्मत से ही यह निर्णय लिया गया है। पर अचानक मोबाइल फोन पर बैन क्यों लगाया गया? इस बाबत मीडिया रिपोर्ट्स में मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र के हवाले से बताया गया कि सुरक्षा और भक्तों की सुविधाओं के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है।

mobile banned ram mandir ayodhya

ट्रस्ट ने सभी भक्तों से इन निर्णय का सम्मान करने का अनुरोध किया है। मंदिर में रामलला के दर्शन करने आते समय राम मंदिर परिसर में ही मौजूद क्लॉक रूम की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गयी है। अनिल मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर परिसर में मोबाइल रखने की पूरी सुविधा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास किसी भी मूल्यवान वस्तु को सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था है। इसलिए भक्त इन सुविधाओं का लाभ उठाए और व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग करें।

इस बैठक में मंदिर निर्माण समिति ने मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने और परकोटा निर्माण की डेडलाइन भी तय की। अनिल मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य की समीक्षा के बाद तय किया गया कि दिसंबर 2024 तक मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के चारों ओर परकोटा का निर्माण भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें राम मंदिर के परकोटे राम भक्त हनुमान व महादेव समेत कुल 6 अन्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव है। मंदिर के चारों ओर 14 फीट ऊंचा परकोटा बनाया जाएगा। एक बार सभी मंदिरों का निर्माण पूरा हो जाने के बाद एक बार में 25000 श्रद्धालु इन सभी मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।

More News

    Read more about: ram mandir ayodhya uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+