Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या को देश के कई शहरों से जोड़ेगी 1000 ट्रेनें

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या को देश के कई शहरों से जोड़ेगी 1000 ट्रेनें

नव-निर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भारतीय रेलवे ने तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भारतीय रेलवे अयोध्या के लिए 1000 नयी ट्रेने चलाने वाली है। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न शहरों को अयोध्या से जोड़ेगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से श्रद्धालुओं को अयोध्या की पवित्र नगरी तक पहुंचने में काफी ज्यादा सुविधा होने वाली है।

ayodhya new trains before ram mandir inauguration

एक बार शुरू होने के बाद अगले 100 दिनों तक इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित किया जा सकें।

अगले साल 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी और 23 जनवरी से राम मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पहले ही 19 जनवरी से ही इन ट्रेनों के शुरू होने की घोषणा की गयी है। रेलवे सूत्रों का दावा है कि अयोध्या के लिए यात्रियों की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए ही नयी ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।

बता दें, यहां आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए भारतीय रेल अयोध्या रेलवे स्टेशन का विकास बतौर स्मार्ट स्टेशन भी कर रही है। इस नवीनीकरण के बाद हर रोज लगभग 50,000 यात्री इस स्टेशन से होकर यात्रा कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या स्टेशन का नवीनीकरण 15 जनवरी तक पूरा होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के और किन स्टेशनों का नवीनीकरण कर उन्हें स्मार्ट स्टेशन में परिवर्तित किया जा रहा है? पढ़ने के लिए नीचे क्लीक करें :

कौन से शहर जुड़ेंगे अयोध्या से?

जिन शहरों को मुख्य रूप से अयोध्या से जोड़ते हुए नयी ट्रेनों का संचालन शुरू होगा उनमें दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मु शामिल हैं। सिर्फ ट्रेन ही नहीं बल्कि अयोध्या स्टेशन पर 24 घंटे खाने-पीने की चीजे उपलब्ध करवाने के लिए IRCTC की केटरिंग सर्विस कमर कस रही है। मंदिर का उद्घाटन होने के बाद यहां आने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को संभालने के लिए अतिरिक्त फुड स्टॉल खोले जा रहे हैं।

कुल मिलाकर राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर रामजन्मभूमि सेवा तीर्थ, उत्तर प्रदेश सरकार, भारतीय रेलवे और एयरपोर्ट प्रशासन समेत सभी क्षेत्रों में बड़ी तैयारियां की जा रही हैं। ताकि उद्घाटन के बाद रामलला के दर्शन करने आने वाले देसी और विदेशी भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या में ना उलझना पड़े।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+