Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के बनशंकरी में आखिरकार बनने वाला है सर्कुलर Skywalk, कब तक? क्या होगी इसकी विशेषताएं और लागत?

बेंगलुरु के बनशंकरी में आखिरकार बनने वाला है सर्कुलर Skywalk, कब तक? क्या होगी इसकी विशेषताएं और लागत?

पिछले लंबे समय से बेंगलुरु के बनशंकरी में मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले जिस स्काईवॉक (Skywalk) की मांग की जा रही थी, आखिरकार नम्मा मेट्रो (Namma Metro) ने उसे बनाने की पहल शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह स्काईवॉक बनशंकरी मेट्रो स्टेशन को बनशंकरी ट्रैफिक एंड ट्रांजिट मैनेजमेंट सेंटर (TTMC) से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट की वजह से अव्यवस्थित चौराहे को फिर से डिजाइन करना पड़ेगा।

इसके साथ ही यूटिलिटी लाइन को स्थानांतरित करना और स्काईवॉक के रास्ते में आने वाले पेड़ों को हटाना भी शामिल होगा। बता दें, बनशंकरी मेट्रो स्टेशन TTMC से लगभग 200 मीटर की दूरी पर मौजूद है।

bangalore skywalk

कब शुरू होगा निर्माण?

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही बनशंकरी मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले इस स्काईवॉक का निर्माण बनशंकरी जंक्शन पर करने का फैसला नम्मा मेट्रो ने लिया है। अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि इस स्काईवॉक का निर्माण इस साल के अंत में शुरू हो सकता है। उससे पहले इस क्षेत्र को स्काईवॉक बनाने के लिए तैयार करना होगा।

बता दें, बनशंकरी मेट्रो स्टेशन की शुरुआत जून 2017 में हुई थी। TTMC से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मौजूद होने के बावजूद बनशंकरी से TTMC के बीच आवाजाही का कोई सीधा संपर्क नहीं था। यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर बस पकड़ने के लिए व्यस्त सड़क को पार करना ही पड़ता था।

कितनी लागत और कब तक बनकर होगा तैयार?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण शुरू होने के बाद स्काईवॉक को पूरा बनने में करीब 15 महीनों का समय लग सकता है। संभावना जतायी जा रही है कि इसका निर्माण वर्ष 2027 की दूसरी छमाही या साल के अंत तक पूरा हो सकता है। इस स्काईवॉक को लगभग ₹40 से ₹45 करोड़ से बनाने की योजना है।

banashankari bangalore skywalk

बताया जाता है कि स्काईवॉक के निर्माण में आने वाला करोड़ों का खर्चा पूरी तरह से बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ही उठाने वाला है। बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने हाल ही में इस स्काईवॉक के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया है।

क्या होगी विशेषताएं?

दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु के बनशंकरी जंक्शन पर मेट्रो स्टेशन को TTMC से जोड़ने वाले जिस स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा, वह बेंगलुरु में अपनी तरह का पहला स्काईवॉक होने वाला है। यह एक गोलाकार स्काईवॉक होगा, जिसके सड़क और स्काईवॉक दोनों स्तरों पर ही लैंडस्केपिंग होगी। इसके साथ ही इसपर रेस्टिंग POD और आउटलेट भी बनाए जाएंगे। इसकी लंबाई करीब 280 मीटर होगी, जो 6 मीटर चौड़ा होने वाला है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस परियोजना को पिछले साल ही BBMP के बजट में मंजूरी दे दी गयी थी। उन्होंने कहा इस स्काईवॉक के निर्माण के लिए BBMP फंड मुहैया करवाएगी लेकिन इसका निर्माण BMRCL करने वाली है।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+