Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अप्रैल में दर्ज किया गया ट्रेन और विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बड़ा उछाल

अप्रैल में दर्ज किया गया ट्रेन और विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बड़ा उछाल

गर्मी के मौसम में छुट्टियों की शुरुआत होते ही ट्रेन और घरेलु विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। हाल ही में भारतीय रेलवे की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 1 से 21 अप्रैल तक 41 करोड़ से अधिक यात्रियों ने ट्रेन से यात्रा की है।

इतना ही नहीं, नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 21 अप्रैल को ही घरेलु विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।

railway station crowd

अप्रैल में ट्रेन यात्रियों की संख्या में वृद्धि

भारतीय रेलवे की तरफ से जारी किये आंकड़ों में बताया गया गया 1 से 21 अप्रैल 2024 के दौरान ट्रेन से देशभर में कुल 41.16 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है। खासतौर पर सबसे अधिक उछाल अप्रैल में पिछले वीकेंड (20 और 21 अप्रैल) पर दर्ज किया गया जब 3.38 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों से विभिन्न जगहों की यात्रा की। अगर सिर्फ पिछले सप्ताह की बात की जाए तो 13.69 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों से सफर किया, जो इससे सबसे अधिक व्यस्त सप्ताह बनाता है।

भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने इसका पूरा श्रेय समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को दिया है। उक्त अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने सभी प्रमुख और प्रधान रेलवे स्टेशनों पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को न सिर्फ निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है बल्कि इन सभी स्टेशनों पर खुद बने रहकर भीड़ को नियंत्रित करने की भी जिम्मेदारी सौंपी है।

कैसे हासिल हुआ यह 'मिल का पत्थर'

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख और बड़े स्टेशनों पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने के साथ ही रेलवे बोर्ड ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को प्रारंभिक स्टेशनों पर जनरल कोच में सवार होने के लिए यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से खड़ा करवाने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। RPF कर्मियों को CCTV कंट्रोल रूम में नियुक्त किया गया है, ताकि वे भीड़ पर अच्छी तरह से अपनी नजरें बनाएं रख सकें और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत मदद पहुंचा सकें।

इसके अलावा गर्वंमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और RPF को फुटओवर ब्रिज पर भी भीड़ों को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया। यात्रियों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए अतिरिक्त हेल्पडेस्क लगाए गये। यात्रियों को किसी भी प्रकार से समस्या न हो और सभी यात्री सेवाएं ठीक तरीके से बहाल रहे, इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी है।

flight takeoff

हवाई यात्रियों ने तोड़ डाला रिकॉर्ड

नागर विमानन मंत्रालय की ओर से सोमवार को X पर अपने आधिकारिक पेज से किये गये एक पोस्ट में बताया गया कि 21 अप्रैल (रविवार) को 4.71 लाख यात्रियों ने घरेलु विमान से यात्रा की। यह संख्या कोविड-पूर्व की औसत संख्या 3.98 लाख से भी करीब 14 प्रतिशत अधिक बतायी जाती है। मंत्रालय के पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को कुल 6,128 घरेलु विमानों का संचालन किया गया।

इन विमानों से लगभग 4,71,751 यात्रियों ने घरेलु डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरी। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले भी अधिक बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल यानी 21 अप्रैल 2023 को 5,899 घरेलु विमानों से 4,28,389 यात्रियों ने यात्रा की थी। इससे साबित होता है कि भारत में घरेलु विमानन के क्षेत्र में काफी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+