Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबईकरों के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी महीने से शुरू हो सकती है मेट्रो लाइन 3

मुंबईकरों के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी महीने से शुरू हो सकती है मेट्रो लाइन 3

मुंबईकरों के लिए बड़ी खुशखबरी! मेट्रो लाइन 3 यानी आरे से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड स्ट्रेच के शुरू होने की संभावित तारीख सामने आ चुकी है। जी हां, इसी महीने में शुरू हो सकती है मुंबई की मेट्रो लाइन 3।

इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिलने वाला है। मुंबई मेट्रो की लाइन 3 को एक्वॉ लाइन कहा जाएगा। आरे से BKC के बीच इस मेट्रो लाइन का 12 किमी लंबा स्ट्रेच पूरी तरह से अंडरग्राउंड बनाया गया है, जो सबसे अधिक छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा पहुंचाएगी।

mumbai metro line 3 opening date

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई मेट्रो लाइन 3 इसी महीने के अंत यानी अप्रैल 2024 के अंत तक शुरू हो सकती है। मुंबई एयरपोर्ट के अलावा यह मेट्रो लाइन कई प्रमुख रूट्स से होकर गुजरने वाली है, जो यात्रियों का काफी अधिक समय बचाएगी।

इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से पहले आरे से कफे परेड (Cuffe Parade) के बीच की दूरी को तय करने में जहां 2 घंटे या उससे ज्यादा का समय लगता था वहीं अब यह समय महज आधी होने वाली है और इस दूरी को तय करने में लगभग 1 घंटे का ही समय लगने वाला है।

मुंबई मेट्रो की लाइन 3 यानी आरे से BKC स्ट्रेच का रूट उन सभी इलाकों से होकर गुजरती है, जिसे मुंबई का प्रमुख व्यापारिक और नौकरी पेशा लोगों का हब माना जाता है। इस मेट्रो लाइन के रूट में नरिमन प्वाएंट, कफे परेड, फोर्ट, लोअर परेल, बीकेसी और सीप्ज़/MIDC जैसे इलाके आते हैं।

mumbai metro line 3 news

मेट्रो लाइन 3 के रूट में लगभग 30 शैक्षणिक संस्थान, 13 अस्पताल, 14 धार्मिक स्थान और 30 से ज्यादा मनोरंजक पार्क आदि आते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार इन सभी स्थानों पर आने-जाने वाले लोग कर रहे हैं।

मुंबई मेट्रो लाइन 3 मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टर्मिनल्स को शहर के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। यह लाइन मेट्रो लाइन 1 (वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर) से मरोल में जुड़ेगी, जिससे मेट्रो लाइन 1 के यात्री भी एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार पूरी तरह से जब मुंबई मेट्रो की लाइन 3 यानी एक्वॉ लाइन का संचालन शुरू हो जाएगा तो इससे हर दिन लगभग 17 लाख यात्री यात्रा करने वाले हैं। हर 3 से 4 मिनट के अंतराल पर मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी और हर मेट्रो में लगभग 2500 यात्री यात्रा करेंगे।

More News

    Read more about: mumbai metro maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+