Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश में फिर से रफ्तार पकड़ रही है कोरोना के मामले, इन राज्यों की बिगड़ रही है स्थिति

देश में फिर से रफ्तार पकड़ रही है कोरोना के मामले, इन राज्यों की बिगड़ रही है स्थिति

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 10 हजार से ज्यादा कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में दर्ज किये गये हैं।

covid

देश में हर रोज 10 हजार से ज्यादा नये मामले आ रहे सामने

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 10,093 नये मामले दर्ज किये गये हैं। शनिवार और शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण के 10,753 नये मामले दर्ज किये गये। इसका अर्थ हुआ कि पिछले 3 दिनों से लगातार देशभर में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं।

new covid

इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 60,313 पर पहुंच चुकी है। साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या 27 है। 15 अप्रैल को भी कोरोना से देश में 27 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 16 अप्रैल को 23 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। देश में दैनिक पॉजीटिविटी रेट 8.40 प्रतिशत हो गयी है।

दिल्ली में सबसे तेजी से फैल रहा कोरोना

पूरे देश में राजधानी दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण दर 29.68 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। पिछले एक सप्ताह के दौरान राजधानी दिल्ली में कोरोना से करीब 24 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 16 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना के 1634 नये मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले 15 महीनों के दौरान सबसे ज्यादा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं कई अन्य राज्यों में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं।

covid 19

महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी बढ़ रहा है संक्रमण

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में 6, उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली और राजस्थान में 3-3 महाराष्ट्र में 2, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु में कोरोना के 1-1 मरीज की मौत हो गयी है। केरल में कोरोना से 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बिहार में कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आये हैं।

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले राजधानी पटना से सामने आए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन राज्यों से भी कोरोना संक्रमण की वजह से कई लोगों की मौत हो गयी है।

FAQs
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले कहां दर्ज किये गये?

पिछले कई दिनों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली में दर्ज किये जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली का कोरोना संक्रमण दर 29 प्रतिशत पर पहुंच चुका है।

कोरोना से दैनिक कितने लोगों की मौत हो रही है?

कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से उछाल देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन कोरोना से मरने वाले मरीजों की औसत संख्या लगभग 27 है।

कोरोना का पॉजीटिविटी रेट क्या है?

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस समय देश में कोरोना का पॉजीटिविटी रेट 8.40 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

कोरोना के अब तक कुल कितने मामले सामने आए?

पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आये हैं। पिछले लगातार 3 दिनों से कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले देशभर से सामने आ रहे हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: delhi mumbai kerala bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+