Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Good News! चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हो रहा ₹30 करोड़ की लागत से तीन फ्लाईओवर का निर्माण

Good News! चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हो रहा ₹30 करोड़ की लागत से तीन फ्लाईओवर का निर्माण

अगर आप चंडीगढ़-मनाली फोरलेन से होकर सफर करते हैं, तो आपके एक अच्छी खबर। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हो रहा है 3 फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के डडौर से बगला तक फोरलेन पर तीनों फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

इससे स्थानीय लोगों समेत वाहन चालकों व पर्यटकों को काफी राहत मिलने की संभावना है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दी।

chandigarh-manali fourlane

बताया जाता है कि तीनों फ्लाईओवर का निर्माण करीब ₹30 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि उन्होंने सभी ब्लैक स्पॉट का NHAI के अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान जो भी कमियां पायी गयी उन्हें NHAI के अधिकारियों ने पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा चुनाव के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी, जिस दौरान इन तीनों फ्लाईओवर के निर्माण का फैसला लिया गया।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर जिन जगहों पर फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, वो हैं -

  • डडौर
  • नागचला
  • बगला

बता दें, इस फोरलेन से होकर हर दिन हजारों की संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं, जिस वजह से दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। इन फ्लाईओवरों के तैयार हो जाने से निश्चित रूप से इस फोरलेन से होकर गुजरने वाली गाड़ियों, वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होने वाली है।

बताया जाता है कि जल्द ही इन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को समस्याएं न हो और हादसों का शिकार होने की संभावनाएं भी कम हो जाएं।

More News

    Read more about: chandigarh manali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+