Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई प्लेटफार्म होंगे बंद, 13 ट्रेनों का बदला गया स्टेशन, यहां देखिए List

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई प्लेटफार्म होंगे बंद, 13 ट्रेनों का बदला गया स्टेशन, यहां देखिए List

देश के कई शहरों के साथ-साथ पिछले लंबे समय से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और निर्माण कार्य चल रहा है। सभी स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में चंडीगढ़ रेलवे के 4 प्लेटफार्म को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले का असर निश्चित रूप से ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है और लगभग 13 ट्रेनों का स्टेशन बदल दिया गया है।

यानी 13 ट्रेनें अब चंडीगढ़ के बजाए आसपास के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 4 में से 2 प्लेटफार्म को पहले बंद किया जाएगा और बाद में 2 अन्य प्लेटफार्म को बंद करने का फैसला रेलवे बोर्ड ने लिया है।

chandigarh railway station redevelopment

कब से कब तक प्लेटफार्म होंगे बंद?

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से 4 को निर्माण और विकास कार्यों के लिए बंद किया जाएगा। हालांकि चारों प्लेटफार्म को एक साथ नहीं बल्कि बारी-बारी से बंद किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 को 14 से 20 दिसंबर तक बंद किया जाएगा।

वहीं प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 को 21 से 24 दिसंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया है। इस वजह से लगभग 13 ट्रेनों का स्टेशन बदलना पड़ा है, जिसके बारे में हम आगे विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। जिन ट्रेनों का स्टेशन बदला गया है, वो चंडीगढ़ स्टेशन पर न आकर मोहाली और घग्गर रेलवे स्टेशन पर आएंगी।

ट्रेनों का बदला जाएगा स्टेशन

मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि चंडीगढ़ और पंचकुला के बीच संपर्क तैयार करने और गार्डर के निर्माण के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 को बंद किया जा रहा है। वहीं ओवरब्रिज के निर्माण की वजह से प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 को बंद करने का फैसला लिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से तीन पहिया वाहनों की पार्किंग को अस्थायी रूप से हटाया जाएगा।

तीन पहिया वाहनों का अस्थायी पार्किंग पार्सल एरिया के सामने बनाया गया है। हाल ही में अंबाला डिवीजन के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने यात्री सुविधाओं और पुनर्निमाण कार्यों का भी जायजा लिया।

कौन सी ट्रेनें मोहाली और घग्गर स्टेशन पर आएंगी?

chandigarh station platform close

मोहाली

तारीख ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
13 और 19 दिसंबर 14632 देहरादुन-अमृतसर एक्सप्रेस
14, 16 और 18 दिसंबर 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस
13,15,17 और 19 दिसंबर 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस
14 से 20 दिसंबर 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस
16 दिसंबर 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस

घग्गर

तारीख ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
13 से 19 दिसंबर 14631 देहरादुन-अमृतसर एक्सप्रेस
13,15 और 18 दिसंबर 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस
12,14,16 और 17 दिसंबर 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस
15 दिसंबर 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
14 से 20 दिसंबर 14331-32 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस
14 से 20 दिसंबर 12057-58 दिल्ली-अंब अंदौरा एक्सप्रेस
14 से 20 दिसंबर 12231-32 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
14 से 20 दिसंबर 14217-18 चंडीगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस

बताया जाता है कि इसके अलावा 14 से 20 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 12527-28 चंडीगढ़ से रामनगर के बीच नहीं चलेगी। यह ट्रेन अंबाला तक ही जाएगी। साथ में चंडीगढ़ और पंचकुला को जोड़ने वाले ओवरब्रिज के निर्माण के लिए लगभग 56 ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला गया है। प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के निर्माण के दौरान ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 3,4, 5 और 6 से खुलेंगी।

वहीं जब प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 पर निर्माण कार्य व लाइन 3 का काम किया जाएगा, तब 56 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 5 और 6 से खुलेंगी। बताया जाता है कि जो कंपनी सभी विकास कार्य कर रही है, वह बाकी सभी प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले दो प्लेटफार्म का काम पूरा कर लेना चाहती है।

More News

    Read more about: chandigarh train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+