Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »डराने लगा है कोरोना का नया वेरिएंट JN.1, सर्वाधिक मामले केरल से, लेह में मास्क हुआ अनिवार्य

डराने लगा है कोरोना का नया वेरिएंट JN.1, सर्वाधिक मामले केरल से, लेह में मास्क हुआ अनिवार्य

कोरोना वायरस के नये वेरिएंट JN.1 का बढ़ता संक्रमण लोगों को डराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में फिलहाल कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमण के कुल 312 मामले सामने आये हैं। इनमें से सर्वाधिक मामले केरल में दर्ज किये गये हैं। हालांकि केरल के साथ ही देशभर के कुल 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नये वेरिएंट का संक्रमण फैल चुका है।

corona update on 3rd January

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भारत में कोरोना संक्रमण के कुल 573 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के नये मामलों के साथ ही देशभर में कोविड-19 के सक्रिय कुल मामलों की संख्या 4,565 हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लेह में सार्वजनिक स्थानों पर एक बार फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार को कोरोना से पहली मौत दर्ज की गयी थी। मंगलवार को फिर से दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही जिले में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5 हो गयी है। मंगलवार को जिन दोनों मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, दोनों महिलाओं की आयु 75 और 78 वर्ष बतायी जाती है। दोनों महिलाओं का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। सोमवार को गुरुग्राम में 47 वर्षीया एक महिला की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी थी। उक्त महिला को-मॉर्बिडिटी का शिकार थी। महिला को पहले से ही शुगर, बीपी और कार्डियोमायोपैथी आदि बीमारियां थी।

leh mask mandatory

अब तक कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 से संक्रमण के सर्वाधिक मामले केरल में दर्ज किये गये हैं। कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 से केरल में कुल 147, तमिलनाडु में 22, कर्नाटक में 8, गोवा में 51, गुजरात में 34, महाराष्ट्र में 26 और दिल्ली में 16 व्यक्तियों के संक्रमित होने की खबरें मिली हैं। इसके अलावा राजस्थान में 5, तेलंगाना में 2 और ओडिशा में कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 से संक्रमण का 1 मामला सामने आया है।

दूसरी तरफ लद्दाख के लेह जिले में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले सामने आये हैं। इस वजह से जिला प्रशासन ने लेह के सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही लोगों से सिर्फ सार्वजनिक स्थानों ही नहीं बल्कि ऑफिस जैसी बंद जगहों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गयी है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 फिलहाल खतरनाक नहीं है। कोविड 19 से संक्रमित होने के अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में भी अब काफी कमी दर्ज होने लगी है। लेकिन इससे सभी राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। वहीं आम लोगों से भी कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाने और जरुरत होने पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है। खास तौर पर वैसे लोग जो शुगर, बीपी जैसी को-मॉर्बिडिटी का शिकार हैं, उनसे अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

More News

    Read more about: kerala leh covid 19 india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+