Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महज ढाई घंटे में पूरा कर सकेंगे देहरादून से दिल्ली तक का सफर, आकर्षक होगा नजारा

महज ढाई घंटे में पूरा कर सकेंगे देहरादून से दिल्ली तक का सफर, आकर्षक होगा नजारा

सरकार की ओर से पर्यटन को लेकर इन दिनों काफी कुछ किया जा रहा है। ऐसे में तमाम राज्यों को नेशनल हाईवे से जोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो और वे कम से कम समय में अपनी यात्रा को पूरा कर सकें। ऐसे में अब देहरादून से दिल्ली तक यात्रा करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। अब देहरादून से दिल्ली तक पहुंचने में लोगों को सिर्फ ढाई घंटे का ही समय लगेगा, जो पहले 5-6 घंटे में पूरा किया जाता था।

दरअसल, उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर अब सरकार इस रास्ते पर एक्सप्रेस-वे बनाने की सोच रही है। ऐसे में अब उत्तराखंड के पर्यटन को पंख लगने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के अंदर एक वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, जो कि एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी होगा। यह कॉरिडोर करीब 12 किमी. लंबा होगा। इसके तहत डाटकाली मंदिर के पास एक सुरंग का निर्माण कराया जाएगा, जिससे वन्यजीवों पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं मंडराएगा।

Delhi-Dehradun Expressway

कॉरिडोर की खास बातें

इस कॉरिडोर के बनने से सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ, बड़ौत और हरिद्वार की कनेक्टिविटी काफी उच्च कोटी की हो जाएगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना का आखिरी भाग राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र से होकर गुजरेगा और यही पर एशिया का सबसे बड़े वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है।

Delhi-Dehradun Expressway

वन्यजीवों के सुरक्षा का भी ख्याल

सहारनपुर बार्डर पर डाटकाली मंदिर के समीप एक 340 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई जाएगी, जिससे वन्यजीवों के आवागमन में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। वन्यजीवों के आवागमन को लेकर कई और अन्य मार्ग भी बनाए जाएंगे। इसमें फोर लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर की सुविधा भी दी जाएगी, जिसकी लंबाई करीब 5 किमी. होगी। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ और बड़ौत को जोड़ने के लिए सात इंटरचेंज भी बनाए जाएंगे।

एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं

इस एक्सप्रेस-वे पर हर 500 मीटर के अंतराल पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और 400 से अधिक वाटर रिचार्ज प्वॉइंट बनाए जाएंगे। इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस परियोजना को चार भागों में बांटा गया है। इसमें पहला भाग- दिल्ली से बागपत तक, दूसरा भाग- बागपत से सहारनपुर तक, तीसरा भाग- गणेशपुर से देहरादून तक है। यह पूरा एक्सप्रेस-वे फोर लेन होगा। इसे इस तरह से बनाया जा रहा है कि इस पर वाहनों की रफ्तार करीब 100 किमी. प्रति घंटा से चल सकें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+