Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से देवभूमि पहुंचना हुआ आसान, उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

दिल्ली से देवभूमि पहुंचना हुआ आसान, उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड इस ट्रेन की वजह से अब यात्री काफी कम समय में ही देवभूमि पहुंच सकेंगे।

Vande Bharat Express

इस उद्धाटन समारोह के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

सिर्फ साढ़े 4 घंटे में तय करेगी दूरी

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच की दूरी को तय करने में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग साढ़े 4 घंटे का समय लगेगा। पहले इस दूरी को तय करने में 6-7 घंटों तक का समय लग जाता था। यह वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तराखंड की पहली, दिल्ली से 6ठवीं और देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है।

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का समय

delhi-dehradun vande bharat express

दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन बुधवार के अलावा सप्ताह के बाकी सभी दिन सुबह 7 बजे देहरादून से खुलेगी जो 11.45 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। शाम को 5.50 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से खुलेगी जो रात को 10.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। यानी दिल्ली से देहरादून के बीच की 314 किमी की दूरी यह ट्रेन सिर्फ 4 घंटा 45 मिनट में तय करेगी।

किराया और ठहराव

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 1,065 रुपये होगा और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया 1,890 रुपये होगा। इस किराए में केटरिंग चार्ज भी शामिल हैं। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार स्टेशनों पर होगा। यह ट्रेन अधिकतम 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। 29 मई से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का रेगुलर रन शुरू हो जाएगा।

More News

    Read more about: dehradun uttarakhand delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+