Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो में कर सकते हैं मुफ्त में यात्रा, करना पड़ेगा बस इतना सा काम

26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो में कर सकते हैं मुफ्त में यात्रा, करना पड़ेगा बस इतना सा काम

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को कर्तव्यपथ पर Republic Day Parade देखने पहुंचने वाले मेहमानों को कोई परेशानी न हो, इसलिए दिल्ली मेट्रो ने खासतौर पर 26 जनवरी के लिए नयी Timetable जारी की है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने कई और सुविधाओं की घोषणाएं भी की है, जिसमें गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो में मुफ्त में सफर करने का मौका भी शामिल है।

delhi metro photo

इस बाबत दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विस्तार से जानकारी दी है।

DMRC ने अपने पोस्ट में बताया है कि 26 जनवरी (शुक्रवार) को जो यात्री कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने जाने वाले हैं, उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो अपनी पहली सेवा सुबह 4 बजे से शुरू करेगी। इस दिन सुबह 6 बजे तक मेट्रो सेवा हर 30 मिनट पर मिलेगी। सुबह 6 बजे के बाद से सामान्य मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी, जो पूरी दिन जारी रहेगी।

26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो से आप मुफ्त में यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपके पास कुछ खास कागजातों का होना अनिवार्य है। DMRC ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बारे में भी विस्तार से बताया है। गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले जिन लोगों के पास वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट होंगे, उन्हें वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष कूपन जारी किए जाएंगे।

कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए DMRC द्वारा जारी कूपन सिर्फ केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के लिए ही मान्य होगा। मगर ध्यान रहे, यह कूपन केवल इन दो स्टेशनों से वापसी यात्रा करने के लिए ही मान्य होगा। किसी और स्टेशन से अगर यात्री मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसे रोक दिया जाएगा।

republic day parade full dress rehearsal

इसके साथ ही, जिन यात्रियों के ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट पर संलग्नक 1 से 9 और वी1 एवं वी2 अंकित हैं, उन्हें उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर उतरने की सलाह दी जाती है। इसी तरह, Enclosures 10 से 24 और VN चिह्नित लोगों को लोगों को केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरने की सलाह दी जाती है।

यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए मेट्रो ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी ताकि वे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने के लिए निर्धारित स्टेशनों पर उतरें। इन कूपनों (टिकटों) की लागत का भुगतान रक्षा मंत्रालय द्वारा DMRC को की जाएगी। यानी जो यात्री इन कूपनों की मदद से 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो में यात्रा करेंगे उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ेगा।

More News

    Read more about: delhi metro dmrc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+