Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »8 से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए जरूरी खबर

8 से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए जरूरी खबर

कल से यानी 8 सितंबर से दिल्ली में जी20 देशों की बैठक शुरू होने वाली है। यह बैठक 10 सितंबर तक चलेगी। अभेद्य किले में बदल चुकी दिल्ली में इन 3 दिनों के लिए कई बदलाव किये गये हैं। दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के गेटों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया है। G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है।

delhi

G20 शिखर सम्मेलन के कारण 8, 9 और 10 सितंबर को मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4.00 बजे से शुरू होंगी।

बताया गया है कि सभी मेट्रो स्टेशन लोगों के लिए खुले रहेंगे। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी, क्योंकि जी20 के वेन्यू से यह स्टेशन सबसे नजदीक है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से इस स्टेशन को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से ही मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सुबह 6:00 बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। इसके बाद मेट्रो ट्रेनें सामान्य तौर पर चलेंगी। दिल्ली मेट्रो की इसके अलावा नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर 9 और 10 सितंबर को सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर वीवीआईपी मूवमेंट के लिए थोड़े समय तक प्रवेश और निकासी बंद की जाएगी।

इन स्टेशनों पर पार्किग कुछ समय के लिए रहेगी बैन

metro

इन 3 दिनों के दौरान सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। केवल तीन मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और रामकृष्ण मार्ग पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर की सुबह 4:00 बजे से 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

दिल्ली मेट्रो ने G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में लोगों से सुरक्षा बलों और मेट्रो स्टाफ को सहयोग देने की अपील की है। लोग उनके निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह का शिकार ना बनें। अधिक जानकारी के लिए मेट्रो के सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी के लिए जुड़े रहें।

More News

    Read more about: dmrc delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+