Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से मुंबई तक कार से मात्र 12 घंटे में पहुंचने के लिए अभी करना पड़ेगा 2 साल का और इंतजार, क्यों!

दिल्ली से मुंबई तक कार से मात्र 12 घंटे में पहुंचने के लिए अभी करना पड़ेगा 2 साल का और इंतजार, क्यों!

दिल्ली से मुंबई के बीच देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसके बन जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच सड़क मार्ग से आने-जाने में लगेगा मात्र 12 घंटे का समय। अब तक सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई के बीच आने-जाने में लगभग 24 घंटे का वक्त लग जाता है। लेकिन बड़ी संख्या में लोग इस एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जो देश के कई राज्यों और प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच का सफर तय करेगा।

अगर आप भी उन लोगों में से ही हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये जा रहे दावों के मुताबिक मात्र 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी को सड़क मार्ग से नापने में अभी कम से कम 2 सालों का और समय लग जाएगा।

delhi-mumbai expressway

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) का निर्माण पूरा होकर इसके खुलने में 2 सालों का विलंब हो रहा है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग हिस्सों में बन रहे इस एक्सप्रेसवे का गुजरात में बन रहा 3 हिस्सा, जिसकी कुल लंबाई करीब 87 किमी है, के निर्माण में देर हो रही है। गुजरात के इन तीनों हिस्सों में से 35 किमी लंबे एक हिस्से में अभी तक कोई भी विस्तार नहीं हुआ है। दो अन्य हिस्सों में से एक अभी मात्र 7% और दूसरा 35% ही बनकर तैयार हुआ है।

बता दें, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे होगी, जिसकी कुल लंबाई करीब 1,382 किमी होगी। इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर एक साथ ही सभी हिस्सों का निर्माण किया जा रहा है। सबसे पहले जब टेंडर आमंत्रित किया गया था, तब शुरुआत में इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2024 निर्धारित किया गया था।

expressway

बाद में निर्माण का लक्ष्य बदलकर अक्तूबर 2025 कर दिया गया। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग ₹1 लाख करोड़ की लागत से बन रहे इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए NHAI और मंत्रालय के दूसरे अधिकारियों से कही थी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे का महाराष्ट्र वाला हिस्सा इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे का हरियाणा और राजस्थान वाला हिस्सा मार्च-अप्रैल 2026 तक पूरा होने की संभावना है। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी संकेत दिया था कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे साल 2026 तक पूरा हो सकता है।

उन्होंने एक्सप्रेसवे के पूरा होने में हो रहे विलंब की वजह भूमि अधिग्रहण और कुछ तकनीकी समस्याओं को बताया था। बताया जाता है कि गुजरात में 35 किमी लंबे जिस हिस्से के निर्माण में देर हो रही है, उनका फरवरी 2027 तक बनकर तैयार होने की संभावना है।

बता दें, दिल्ली से मुंबई के बीच यह एक्सप्रेसवे कई राज्यों से होकर गुजरेगा, जिसमें शामिल है दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र। इन सभी राज्यों से एक्सप्रेसवे से होकर आने-जाने पर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी को तय करने में सड़क मार्ग से मात्र 12 घंटे का समय लगेगा।

More News

    Read more about: delhi mumbai expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+