Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन में 8 नये स्टेशनों को जोड़ने का प्रस्ताव, यहां जानिए Details

नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन में 8 नये स्टेशनों को जोड़ने का प्रस्ताव, यहां जानिए Details

नोएडा मेट्रो की वर्तमान एक्वा लाइन में विस्तार का प्रस्ताव लाया गया है। अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाती है तो इससे नया बन रहा जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के और भी करीब आ जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन मेट्रो को सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन तक विस्तारित करने का प्रस्ताव भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव को नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के रूप में दायर की गयी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा 29.7 किमी लंबी एक्वा लाइन के माध्यम से दिल्ली से जुड़ी हुई है।

एक्वा लाइन का प्रस्तावित रूट 11.56 किमी लंबा होगा। यह रूट नोएडा सेक्टर 142 स्टेशन पर खत्म होगा। यह स्टेशन NMRC की एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो की मजेंटा व ब्लू लाइन के बीच एक स्थानांतरण बिन्दू के रूप में काम करेगा। यानी बोटैनिकल गार्डन की तरफ से आने वाले यात्री अगर दिल्ली की तरफ जाना चाहते हैं तो उन्हें सेक्टर 142 स्टेशन पर उतरकर अपना मेट्रो बदलना होगा। वे यहां से दिल्ली की मजेंटा या ब्लू लाइन में अपनी जरूरत के अनुसार किसी लाइन की मेट्रो को चुन सकेंगे।

noida metro

8 नये प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन

  • बोटैनिकल गार्डन
  • नोएडा सेक्टर 44
  • नोएडा ऑफिस
  • नोएडा सेक्टर 97
  • नोएडा सेक्टर 105
  • नोएडा सेक्टर 108
  • नोएडा सेक्टर 93
  • पंचशील बालक इंटर कॉलेज

बोटैनिकल गार्डन स्टेशन NCR में पहले इंटरचेंज स्टेशन के रूप में कार्य करता है, जो यात्रियों को जनकपुरी पश्चिम-बोटैनिकल गार्डन कॉरिडोर और ब्लू लाइन (जो नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर 21 तक चलता है) से जोड़ता है। नोएडा में दिल्ली मेट्रो का विस्तार बढ़ती जनसंख्या और आर्थिक गतिविधियों को संबोधित करने के लिए एक रणनीतिक कदम था।

नोएडा और दिल्ली में मेट्रो लाइनों की शुरूआत और विस्तार का NCR में कनेक्टिविटी पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यात्रियों के पास अब परिवहन का एक विश्वसनीय और ऐसा साधन है जो शहर के दूर-दराज के कोनों को जोड़ता है और समय की बचत भी करता है। मेट्रो लाइनें दैनिक यात्रियों के लिए जीवन रेखा बन गई हैं, जो सड़क की भीड़ और वाहन प्रदूषण की चुनौतियों से राहत प्रदान करती हैं।

More News

    Read more about: delhi dmrc noida
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+