Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट के बीच शुरू होने वाली है इलेक्ट्रिक बस सेवाएं, रास्ता कटेगा बड़े आराम से

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट के बीच शुरू होने वाली है इलेक्ट्रिक बस सेवाएं, रास्ता कटेगा बड़े आराम से

नोएडा के जेवर में बन रहा विशाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसके इस साल से ही शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली सरकार इन यात्रियों के लिए शुरू करने वाली एसी इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में दिल्ली सरकार और जेवर एयरपोर्ट ने इस बाबत एक करार पर हस्ताक्षर किया है। बताया जाता है कि इस करार के तहत दिल्ली की 3 जगहों से नोएडा एयरपोर्ट तक के लिए बसें खुलेंगी।

delhi noida airport electric bus

Indian Express से बात करते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर दिल्ली की 3 जगहों से नोएडा एयरपोर्ट के लिए बसें चलेंगी। इस रूट पर सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी। खास बात यह होगी कि ये बसें दिल्ली से नोएडा जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के किसी एक लोकेशन पर नहीं बल्कि एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर उतारेगी।

उत्तर दिल्ली की जिन 3 जगहों से इन इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन किया जाएगा, उनमें शामिल है - 1. सराय रोहिल्ला, 2. आनंद विहार और 3. कमला मार्केट। बताया जाता है दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक की दूरी करीब 75 से 85 किमी है।

वर्तमान में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसें दिल्ली के IGI एयरपोर्ट तक बस सेवाएं देती हैं। इसके साथ ही करीब 12 रूट्स पर दिल्ली से नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक के लिए बसें भी चलाती हैं। सिंह का दावा है कि एक बार इन बस सेवाओं के शुरू होने के बाद दिल्लीवालों को बड़ी राहत मिलेगी। सिर्फ एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि जो लोग काम के सिलसिले में नोएडा जाते हैं, उन्हें भी दिल्ली-नोएडा एयरपोर्ट इलेक्ट्रिक बस सेवाओं की वजह से बड़ी सुविधा मिलेगी।

बताया जाता है कि शुरुआत में राज्य सरकार इन बसों को पायलट परियोजना के तहत लॉन्च करेगी। इसमें यह जांचा जाएगा कि कितने यात्री इस रूट से होकर रोजाना यात्रा करते हैं। 1 या 2 महीने बाद इस रूट पर बसों को नियमित रूप से आवाजाही करने के लिए तैनात कर दिया जाएगा।

संबंधित अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस रूट पर महिलाएं पिंक पास के जरिए जहां मुफ्त में बस सेवाओं का लाभ उठा सकेंगी, वहीं पुरुष यात्रियों के लिए टिकट का शुल्क थोड़ा ज्यादा हो सकता है। हालांकि अभी तक टिकट का शुल्क निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा। इस रूट पर दिव्यांगों के लिए पास भी लागू होगा।

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक के लिए जिन बसों का संचालन किया जाएगा, वह पूरी तरह से एसी, GPS तकनीक से युक्त होंगी। इन बसों में आपातकाल से निपटने के लिए पैनिक बटन, अग्निशमन सुविधाएं आदि भी उपलब्ध होंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस महीने के अंत तक दिल्ली की सड़कों से 200 पुरानी बसों को हटाकर 900 नई इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि DTC की 2400 बसें 15 साल से अधिक पुरानी हो चुकी है, जिनमें से 200 बसों को इस महीने के अंत तक हटा दिया जाएगा। बताया जाता है कि हर महीने ऐसे ही कुछ पुरानी बसों को सड़कों से हटाया जाएगा और नई 12 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च किया जाएगा। परिवहन मंत्री का कहना है कि राज्य सरकार ने 1000 नई बसों का ऑर्डर दिया है। इसलिए दिल्लीवालों को कभी भी बसों की कमी महसूस नहीं होगी।

More News

    Read more about: delhi noida airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+