Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली को जल्द मिलेगी ई-टैक्सी, घंटों का सफर तय होगा मिनटों में, जानिए कब से होगी शुरू

दिल्ली को जल्द मिलेगी ई-टैक्सी, घंटों का सफर तय होगा मिनटों में, जानिए कब से होगी शुरू

देश के कई शहरों में ट्रैफिक की स्थिति इतनी खराब है कि कई बार तो यहां होने वाली ट्रैफिक जाम खबरों की सुर्खियां बन जाती है। भारत के जिन शहरों में ट्रैफिक की सबसे बुरी हालत होती है, उनमें बैंगलोर, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का नाम शामिल है। लेकिन जरा सोचिए, दिल्ली से गुरुग्राम तक की जिस दूरी को तय करने में आज 1.5 से 2 घंटों का समय लग जाता है, यह दूरी बस कुछ मिनटों में ही पूरी कर ली जाए तो कैसा रहे!

e taxi

आमतौर पर एक शहर से दूसरे शहर जाने या शहर के अंदर ही एक जगह से दूसरी जगह की दूरी जहां महज 15-20 मिनट की होती है, ट्रैफिक जाम की वजह से ये दूरी घंटों में भी पूरी नहीं हो पाती है।

जल्द ही दिल्ली से हरियाणा (गुरुग्राम) के बीच की दूरी घंटों की नहीं बल्कि मिनटों में तय हो सकेगी, वो भी बिना ट्रैफिक जाम में उलझे। दिल्ली में जल्द ही ई-टैक्सी की सेवा शुरू होने वाली है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने हाल ही में कैलीफोर्निया की एक कंपनी आर्चर एवीएशन के साथ पार्टनरशीप में ई-टैक्सी सेवा को शुरू करने की घोषणा की है। दावा किया जाता है कि एक बार ई-टैक्सी की यह सेवा शुरू होने के बाद यह यातायात में एक नये युग के आरंभ जैसा होगा।

इस बाबत सोशल मीडिया X पर आर्चर ने अपने एक पोस्ट में दावा किया है कि दिल्ली (कनाट प्लेस) से हरियाणा (गुरुग्राम) के बीच की कुल दूरी करीब 27 किमी की है। इस दूरी को तय करने में आज 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। लेकिन ई-टैक्सी की सेवा शुरू हो जाने के बाद इस दूरी को तय करने में सिर्फ और सिर्फ 7 मिनटों का समय ही लगेगा। हालांकि इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और आर्चर एवीएशन के बीच की यह साझेदारी विनियामक मंजूरी और अनुमोदन पर निर्भर करता है।

कैसी होगी ई-टैक्सी

delhi e taxi

मिली जानकारी के अनुसार इस साझेदारी के तहत आर्चर एवीएशन 200 मिडनाइट एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए फंड मुहैया करवाएगी। मिडनाइट एयरक्राफ्ट एक इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट है, जिसमें एक बार में 4 लोग सवार हो सकते हैं। यह एक eVOLT है, जिसे तेजी से आवागमन के लिए ही खासतौर पर डिजाइन किया गया है। आम विमानों की तुलना में उड़ान भरने और लैंड करने में मिडनाइट एयरक्राफ्ट कम समय लेता है, जिस कारण इसमें यात्रा ज्यादा जल्दी हो पाता है। ई-टैक्सी होने की वजह से यह पर्यावरण के लिए अच्छा होगा और इन दिनों वायु प्रदूषण से जुझ रहे दिल्ली को इससे निपटने में मदद भी पहुंचाएगा।

कब और किन शहरों में शुरू होगी ई-टैक्सी

आर्चर एवीएशन के पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार साल 2026 तक दिल्ली में मिडनाइट एयरक्राफ्ट की सेवा को शुरू किया जा सकता है। दिल्ली के अलावा ई-टैक्सी को मुंबई और बैंगलोर में भी शुरू किया जाएगा। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के कनाट प्लेस से गुरुग्राम के बीच फ्लाइ रूट की दूरी करीब 27 किमी की है जिसे कार द्वारा पूरा करने में 60-90 मिनटों का समय लगता है। लेकिन ई-टैक्सी की मदद से यह दूरी सिर्फ 7 मिनटों में पूरी की जा सकेगी। कहा जा रहा है कि इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल कार्गो, लॉजिस्टिक्स के अलावा मेडिकल व आपातकालिन सेवाओं के लिए भी किया जा सकेगा।

More News

    Read more about: delhi mumbai bangalore travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+